फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Horrible incident in Khoda AC mechanic murdered by slitting his throat friends accused

Ghaziabad: खोड़ा में खौफनाक वारदात, एसी मैकेनिक की गला रेत कर हत्या; दोस्तों पर आरोप

Tue, 21 May 2024 04:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, खोड़ा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 May 2024 04:46 PM IST
सार

खोड़ा कॉलोनी के सरस्वती विहार कॉलोनी में जसवीर परिवार के साथ रहता था। वह एक मैकेनिक का काम करता था। जसवीर की बहन ने बताया कि उनका भाई घर के अंदर अकेला रहता था। 

विज्ञापन
Horrible incident in Khoda AC mechanic murdered by slitting his throat friends accused
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के खोड़ा स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में सोमवार रात को अज्ञात लोगों ने एसी मैकेनिक जसवीर (35) की गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक का शव मंगलवार सुबह घर के अंदर कमरे में मिला। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें सामने आ रहा है कि वारदात से पहले इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन


खोड़ा कॉलोनी के सरस्वती विहार कॉलोनी में जसवीर परिवार के साथ रहता था। वह एक मैकेनिक का काम करता था। जसवीर की बहन ने बताया कि उनका भाई घर के अंदर अकेला रहता था। सोमवार रात करीब 11:00 बजे घर से कुछ दूरी पर आसपास रहने वाले लड़कों के साथ उनके भाई का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद कुछ लोग उसके भाई जसवीर को घर ले आए। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी फिर से जसवीर के घर पहुंचे। यहां उन्होंने खाना पीना किया। इसके बाद आरोपी चले गए। बहन का आरोप है कि देर रात आरोपी फिर आए और उनके भाई की गला रेत कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने सबूत एकत्रित किए। परिजनों ने जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं, वह फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed