{"_id":"6a53fa5b42416a0ea20dc9dc","slug":"hookah-bar-operating-without-a-license-two-managers-arrested-shahibabad-news-c-30-gbd1036-929487-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिना लाइसेंस चल रहा था हुक्का बार, दो प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिना लाइसेंस चल रहा था हुक्का बार, दो प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। एनएच-9 स्थित रफीकाबाद सर्विस रोड पर चिकन शॉप में बिना लाइसेंस के हुक्का बार संचालित होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इसमें शॉप के दो प्रबंधकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। कुल पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चिकन शॉप से भारी मात्रा में नशे की प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है।
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मसूरी में शाही चिकन शॉप में हुक्का बार संचालित होने की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर टीम मौके पर पहुंची। वहां बड़ी तादाद में लोग हुक्का पीते मिले। शराब भी पिलाई जा रही थी। मौके से तंबाकू, हुक्का और नशे की अन्य सामग्री मिली। मांगने पर कोई लाइसेंस नहीं दिखाया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह मोटा पैसा लेकर लोगों को हुक्का बार और शराब पिलाने का काम कर रहे थे। बेसमेंट के अंदर ज्यादातर लोगों को बैठाया जा रहा था। कम उम्र के युवा भी इसमें पहुंचकर नशे के आदी हो रहे थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपने नाम जावेद निवासी ढबारसी और मोहम्मद शाकिर निवासी रफीकाबाद बताया। पूछताछ करने पर पता चला कि चिकन शॉप का संचालन रेनू उर्फ नैना निवासी मोहननगर, अफसर निवासी सिकरोडा, विनोद निवासी मयूर विहार कर रहे हैं। उनको भी रिपोर्ट में नामजद किया गया है। उनकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
-