फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hookah bar of bjp leader was running under guise of cafe 22 arrested including six girls operator absconding

गाजियाबाद: कैफे की आड़ में चल रहा था भाजयुमो नेता का हुक्का बार, छह युवतियों समेत 22 गिरफ्तार, संचालक फरार 

Sat, 11 Sep 2021 11:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 11:24 PM IST
सार

पुलिस ने रात 3 बजे छापा मारा तो वहां अभी तो पार्टी शुरू हुई है....गाना चल रहा था और हुक्का पी रहे युवक-युवती थिरक रहे थे। कैफे में धुआं ही धुआं था और युवक-युवती अपने मुंह से धुएं के छल्ले निकाल रहे थे। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Hookah bar of bjp leader was running under guise of cafe 22 arrested including six girls operator absconding
हुक्का बार - फोटो : demo pics

विस्तार

गाजियाबाद के आरडीसी में कैफे की आड़ में भाजयुमो नेता मोहित जायसवाल का हुक्का बार चलता मिला। कविनगर पुलिस ने शुक्रवार रात 3 बजे कैफे में छापा मारा तो वहां हुक्का पार्टी चलती मिली। मौके से पुलिस ने भाजयुमो नेता के पार्टनर और 6 युवतियों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर हुक्के, तंबाकूव स्मोक कोयला बरामद किया। 

विज्ञापन


हालांकि, भाजयुमो नेता व उसका दूसरा पार्टनर फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ महामारी अधिनियम व तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार रात सेक्टर-3 राजनगर चौकी इंचार्ज तनवीर आलम गश्त पर थे। इसी दौरान यस बैंक के पास हार्ट बीट नेक्स्ट कैफे के बाहर काफी संख्या में वाहन खड़े दिखाई दिए। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने अंदर जाकर देखा तो वहां हुक्का पार्टी चल रही थी। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। कैफे में मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन महिला पुलिस बुलाकर वहां मौजूद 6 युवतियों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि कैफे से 9 हुक्के, 10 चिलम, 13 रंग-बिरंगे पाइप, 14 स्मोक कोयला, सिल्वर रोल और ब्लू बेरी, डीबीआई स्पेशल और ऑरेंज फ्लेवर के तंबाकू की डिब्बियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैफे की आड़ में हुक्का बार चला रहा था भाजयुमो का पूर्व महानगर मंत्री
पुलिस के मुताबिक मलीवाड़ा निवासी मोहित जायसवाल अपने पार्टनर जावेद निवासी मुरादनगर और समीर खान निवासी मुजफ्फरनगर के साथ हुक्का बार चला रहा था। मोहित जयसवाल भाजयुमो का पूर्व महानगर मंत्री है। वर्तमान में भी उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर भाजयुमो का बैनर लगाते हुए खुद को भाजयुमो का महानगर मंत्री लिखा हुआ है। मोहित जायसवाल कैफे की आड़ में हुक्का बार चला रहा था।

रात 3 बजे चल रहा था गाना : अभी तो पार्टी शुरू हुई है
कविनगर एसएचओ संजीव शर्मा ने बताया कि बेसमेंट में संचालित हुक्का बार चोरी छिपे चल रहा था। पुलिस ने रात 3 बजे छापा मारा तो वहां अभी तो पार्टी शुरू हुई है....गाना चल रहा था और हुक्का पी रहे युवक-युवती थिरक रहे थे। कैफे में धुआं ही धुआं था और युवक-युवती अपने मुंह से धुएं के छल्ले निकाल रहे थे। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई। पकड़े जाने पर वह माफी मांगने लगे।

ये हुए गिरफ्तार
हुक्का बार से पुलिस ने मुजफ्फरनगर के करीम नगर निवासी समीर खान (भाजयुमो नेता का पार्टनर), शक्तिखंड इंदिरापुरम निवासी अभिजीत, वसुंधरा सेक्टर-4 निवासी नंदन कुमार, विकास कुंज लोनी निवासी अनुज, शास्त्रीनगर बागवाली कॉलोनी निवासी विकास, गोविंदपुरम निवासी तुषार, लाल क्वार्टर सिहानी गेट निवासी विनय शर्मा व नीरज वर्मा, करोल बाग नई दिल्ली निवासी प्रभजीत, आईपी एक्सटेंशन दिल्ली निवासी विजय जोशी, पटेल नगर निवासी अनिल, प्रतीक विस्तेरिया सेक्टर-77 नोएडा निवासी मनवीर, कांशीराम कॉलोनी बापूधाम निवासी राहुल, उस्मानपुरी दिल्ली निवासी राजेंद्र पाल, शाहदरा दिल्ली निवासी विशाल वर्मा तथा गौर सिटी नोएडा निवासी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में कंकरखेड़ा दिल्ली निवासी मैरिन उर्फ मुस्कान और एंजल, गोविंदपुरम निवासी मोनी, नेहा उर्फ रीमा व शबनम व सिद्धार्थ विहार निवासी काजल उर्फ अंशिका को गिरफ्तार किया गया है।

मोहित जायसवाल मेरी कार्यकारिणी में महानगर मंत्री था। बाद में उसने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद उसके देहरादून जाने की सूचना मिली थी। वर्तमान में वह क्या कर रहा है, पता नहीं। - गौरव चोपड़ा, पूर्व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed