{"_id":"6754a71367f1d9cc76009ff7","slug":"honey-trap-gang-called-another-youth-to-the-cafe-and-extorted-money-from-him-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-527066-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हनी ट्रैप गैंग ने कैफे में बुलाकर एक और युवक से वसूली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हनी ट्रैप गैंग ने कैफे में बुलाकर एक और युवक से वसूली रकम
विज्ञापन
गाजियाबाद। डेटिंग एप पर दोस्ती, व्हाट्स एप पर चैटिंग, फोन पर बातचीत और फिर बात आगे बढ़ाने के लिए कैफे में मिलने की न्योता... हनी ट्रैप गैंग इसी तरह से युवकों को फंसाकर जबरन वसूली कर रहा है।
इसमें कैफे संचालक भी शामिल हैं। ताजा मामला राजनगर एक्सटेंशन के हीरेज बीट कैफे का है। यहां एक युवक को 34 हजार का बिल थमा दिया गया। इसके बाद उससे इस बिल की जबरन वसूली की गई। कविनगर थाना पुलिस ने इसका केस दर्ज कर लिया है। हनीट्रैप गैंग का शिकार बने दिल्ली निवासी आशुतोष सदाना ने ई-मेल से तहरीर भेजी। इसमें उन्होंने बताया है कि वह शादी डाॅट काम पर युवतियों के प्रोफाइल देख रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक युवती की काॅल आई। उसने बताया कि आप शादी डाॅट काम पर लड़की ढूंढ रहे थे। उन्होंने हां कहा तो बात आगे बढ़ गई। 15 दिन व्हाट्सएप पर चैटिंग हुई और फिर फोन पर बातचीत।
आशुतोष का कहना है कि इसके बाद युवती ने शादी का प्रस्ताव रखते हुए एक दिसंबर को मुलाकात के लिए हीरेज बीट कैफे में बुलाया। वह पहले से कैफे के पास खड़ी थी। दोनों अंदर गए। वहां युवती ने खाने का आर्डर दिया। इसके बाद दोनों ने हुक्का पिया। थोड़ी देर बाद उन्हें 34 हजार 397 रुपये का बिल थमा दिया गया। उन्होंने कहा कि दो लोगों के खाने का बिल इतना ज्यादा कैसे।
विज्ञापन
इस पर कैफे संचालक आ गया। उसने चार युवक बुला लिए। आशुतोष ने बताया है कि उन लोगों ने जबरन पूरा बिल जमा कराया। उन्होंने मोबाइल से आनलाइन भुगतान किया। इसके बाद ही उन्हें जाने दिया गया। युवती उनसे मिली हुई थी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपी कैफे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।