फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Home guard honey-trapped and duped of Rs 10 lakh, FIR lodged

Ghaziabad News: होमगार्ड को हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Home guard honey-trapped and duped of Rs 10 lakh, FIR lodged
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में होमगार्ड को हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। यह भी आरोप है कि महिला ने होमगार्ड के 84 वर्षीय पिता पर बेेटी से दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर उनको जेल भिजवा दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस में कार्यरत होमगार्ड ने बताया कि आठ साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। 2019 में उनके संपर्क में एक महिला आई। उसने सजातीय होने का दावा कर कहा कि उसके पति की मौत हो गई है। उसको एक बेटा व एक बेटी है। महिला उनसे बातचीत करने लगी। उसने एक दिन उनको फोन करके घर बुलाया। तब उसने कहा था कि उसके भाई बुलंदशहर में मां के पास गए हैं। भरोसा करके वह उसके घर पहुंच गए। वह चाय बनाकर लाई। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गए। जब उनकी आंख खुली तो वह आपत्तिजनक हालत में थे। महिला के दोनों भाई भी वहीं खड़े थे। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दोनों भाइयों ने उनसे दस लाख रुपये की मांग की। डर की वजह से उनसे दस लाख रुपये उसी समय वसूल लिए।
विज्ञापन

महिला ने नवंबर 2019 में उनको नये-नये प्रलोभन देकर शादी रचा ली और एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उनको लगा कि सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोपी उनको लगातार ब्लैकमेल करते रहे। कभी किसी मुकदमे में तो कभी किसी आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देने लगे। महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उनसे 60 लाख रुपये व प्लॉट की मांग की। न देने पर विवाद किया और पहले पति से हुई बेटी से उनके 84 वर्षीय पिता के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराकर उनको जेल भिजवा दिया। फरवरी 2024 में रात के समय आरोपियों ने मुंह पर तकिया रखकर उनकी हत्या का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पहले भी कई लोगों को फंसा चुकी है-
होमगार्ड ने बताया कि आरोपी महिला पहले भी कई लोगों को फंसाकर पैसे वसूल चुकी है। वह जिस जाति के व्यक्ति से मिलती है, उनसे अपनी जाति भी वही बताती है। उनको भी उसने अपनी जाति गलत बताई थी। बाद में उनको पता चला कि उसने पहले पति की मौत होने की बात भी गलत बताई थी। जबकि, वह जीवित था। आरोप लगाया कि वह उसकी हत्या कर सकती है। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपों के आधार पर साक्ष्य एकत्रित करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed