फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Holi special trains will run on three routes

तीन रूटों पर चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

Sun, 20 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 20 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Holi special trains will run on three routes
रविवार और सोमवार से शुरू होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन - फोटो : अमर उजाला

होली पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार से पटना, सिल्चर और डिब्रूगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। स्पेशल ट्रेनें कुल 45 फेरे लगाएंगी। होली स्पेशल ट्रेन संख्या 05903/05960 डिब्रूगढ़-आनंद विहार टर्मिनल-डिब्रूगढ़ सुपर फास्ट ट्रेन, ट्रेन संख्या 05611/05612 सिलचर-आनंद विहार टर्मिनल-सिलचर, ट्रेन संख्या 04440/04439 आनंद विहार टर्मिनल-पटना-आंनद विहार टर्मिनल गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक डिब्रूगढ़-आनंद विहार सुपर फास्ट 22 मार्च को डिब्रूगढ़ से रात 10:30 बजे चलकर अगली रात 8:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से 25 मार्च को सुबह 05:15 बजे चलकर यह ट्रेन 27 मार्च को 7:15 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05611 सिलचर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 20 मार्च की शाम 6:30 बजे चल कर 22 मार्च शाम 5:40 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन


आनंद विहार से ट्रेन संख्या 05612 सिलचर के लिए 22 मार्च को देर रात 11:45 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन के स्टॉपेज बदरपुर, लमडिंग, होजई, गुवाहाटी, गोलपाड़ा टाउन, न्यूबंगोई गांव, अलीपुरद्वार जं., न्यूजलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर, मणकापुर, गोंडा, सीतापुर छावनी, चंदौसी, मुरादाबाद, हापुड़ एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर भी होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य स्पेशल ट्रेन 04440 आनंद विहार -पटना-आनंद विहार के लिए 21 मार्च से 30 मार्च के बीच चलेगी। प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को दोपहर 1:45 बजे आनंद विहार से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:45 पर पटना पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04439 पटना से आनंद विहार के लिए प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व रविवार को दोपहर 12:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:15 पर आनंद विहार पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed