फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Holi Dahan 2025 Holika Dahan will be held in auspicious time in Bulandshahr

Holi Dahan 2025: बुलंदशहर में शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन, महिलाओं ने रखा व्रत; पूजन भी किया

Thu, 13 Mar 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Mar 2025 03:13 PM IST
विज्ञापन
Holi Dahan 2025 Holika Dahan will be held in auspicious time in Bulandshahr
होलिका दहन स्थल पर होलिका माता की पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
रंगों के त्योहार होली से पूर्व आज रात में विधि विधान से होलिका दहन होगा। महिलाओं ने व्रत रखकर होली पूजा की तो पुरुषों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद देर रात तक मुहूर्त के अनुसार, नगर से लेकर देहात तक होलिका का दहन होगा। इस दौरान लोगों ने गेहूं की बालियां भूनकर एक-दूसरे को वितरित की और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


होलिका दहन से पूर्व बृहस्पतिवार सुबह महिलाओं ने व्रत रख नए वस्त्र पहनकर होली के मंगल गीत गाते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंची और होलिका माता की पूजा की। महिलाओं ने कच्चे सूत से परिक्रमा लगाकर घर में बनाए पकवान गूलरी, पूड़ी, हल्दी, थी, गुझिया और रोली-चावल आदि से पूजा की। 
विज्ञापन


वहीं, अपने परिवार तथा पुत्र की दीर्घायु के लिए मनौती मांगी। पूजा के बाद घर पहुंचकर घर में स्थापित की गई होली का पूजन किया। रात में विधि-विधान से होलिका का दहन किया जाएगा। जिले में दो हजार से अधिक स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले भर में 1600 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। नगर के होली चौक, सराफा बाजार, चौक बाजार, बूरा बाजार, मोहल्ला साठा, शांति नगर, दुर्गापुरम कालोनी, चांदपुर रोड, यमुनापुरम, देवीपुरा, राधा नगर, टीचर्स कालोनी, शास्त्री नगर, राम विहार, आवास विकास समेत जगह-जगह होलिका दहन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed