फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   HMPV: Health department alert, advisory issued

एचएमपीवी : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एडवाइजरी जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
HMPV: Health department alert, advisory issued
गाजियाबाद। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के संक्रमण से बचने के लिए कोरोना काल की तरह सावधानी बरतनी होगी। अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उसके बारे में किसी भी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देनी होगी। स्वास्थ्य विभाग ने एचएमपीवी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि एचएमपीवी एक सामान्य रेस्पिरेटरी (श्वसन तंत्र) का वायरस है। ह्यूमन मेटोन्यूमो वायरस श्वसन तंत्र रोगों के समान ही सामान्य ही सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे लक्षण सर्दी के मौसम में दिखाई दे रहे हैं। शीत ऋतु में विभिन्न श्वसन तंत्र संबंधित रोगों और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (सारी), इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के प्रसार की संभावना भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि ओपीडी में पहुंचने वाले खांसी-जुकाम, बुखार व सांस वाले रोगियों की जानकारी देने को कहा गया है। साथ ही उपचार के लिए अतिरिक्त दवाएं और भर्ती करने के लिए बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए है। यदि किसी व्यक्ति में लक्षण पाये जाते हैं, तब वह नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से परामर्श प्राप्त कर सकता है। जिसका निशुल्क उपचार और डॉक्टर द्वारा निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या करें

- बच्चे, बुजुर्गों और किसी अन्य गंभीर रोग से ग्रसित लोग विशेष सावधानी बरतें।

- छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रुमाल का इस्तेमाल करें।

- अधिक मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें तथा पौष्टिक आहार लें।

- सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें।

- भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

- लक्षण होने पर स्वस्थ लोगों से दूरी बनाकर रखें।



क्या न करें

इस्तेमाल किए गए टिश्यू पेपर व रुमाल का दोबारा उपयोग न करें।

लक्षण ग्रसित लोगों से नजदीकी संपर्क से बचें।

बिना चिकित्सीय परामर्श के औषधि का इस्तेमाल न करें।

बार-बार आँख, नाक व मुंह को छूने से बचें, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें।

हाथ मिलाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed