फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   History sheeter was murdered for snatching 50 thousand rupees

Ghaziabad News: 50 हजार रुपये छीनने पर की थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
History sheeter was murdered for snatching 50 thousand rupees
गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र के पैंगा गांव के हिस्ट्रीशीटर विपिन की छह फरवरी को हुई हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विपिन ने विनय से 50 हजार रुपये छीन लिए थे। विरोध करने पर उसने विनय को पीटा था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने दोस्त अमित और अर्जुन के संग मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि विपिन, अमित, विनय और अर्जुन छह फरवरी को अपने परिचित के यहां सौंदा गांव में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से लौटते समय विनय को बदला लेने का सही मौका मिल गया। वह अपने दोस्तों के साथ विपिन को सिखैड़ा हजारी के ईख के खेत में ले गया। वहां चारों ने पहले शराब पी और जब विपिन को नशा हो गया तो तीनों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को ईख के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

पहचान छिपाने की मंशा से तीनों आरोपियों ने बाइक से पेट्रोल निकाला और शव पर छिड़कर उसमें आग लगा दी। पेट्रोल कम था, इसलिए शव पूरा नहीं जला। पुलिस को शव आठ फरवरी को मिला था। आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने पूरा सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाइक, कंबल और विपिन के जूते बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवाड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर था विपिन
डीसीपी ने बताया कि विपिन निवाड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर पर लूट और चोरी के नौ मुकदमे दर्ज थे। इसके अलावा विनय पर भी छह मुकदमे दर्ज हैं। विनय की 2020 में हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। इसके अलावा अर्जुन पर भी एक मुकदमा है। अर्जुन गांव में दूध का काम करता था जबकि, विनय और अमित खेती का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed