फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Historic victory of BJP candidate Sunita Dayal got more than three lakh votes

Ghaziabad: भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल की ऐतिहासिक जीत, मिले तीन लाख से अधिक वोट, पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न

Sat, 13 May 2023 09:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 May 2023 09:21 PM IST
सार

सुनीता दयाल ने 1 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। सुनीता दलाल को कुल 350905 वोट मिले। 

विज्ञापन
Historic victory of BJP candidate Sunita Dayal got more than three lakh votes
सुनीता दयाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम में मेयर सीट पर लगातार सातवीं बार भाजपा का कब्जा कायम रहा। भाजपा की सुनीता दयाल ने इस सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने बसपा की मेयर प्रत्याशी निसारा खान को 287656 वोटों के अंतर से हराकर मेयर की कुर्सी पर भाजपा का दबदबा कायम रखा। कुल 603730 वोटों में से सुनीता दयाल को 350905 यानी 58.12 फीसदी वोट मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने सुनीता दयाल को प्रमाण पत्र दिया।

विज्ञापन

 

मेयर पद पर हुए चुनाव में बसपा की प्रत्याशी निसारा खान 63249 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रही। तीसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की पुष्पा रावत को 58951 मत मिले हैं। चौथे स्थान पर सपा व गठबंधन की पूनम यादव रहीं। पूनम को 57608 मिले हैं। भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने मतगणना के पहले ही राउंड से बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। 37 राउंड में पूरी हुई मतगणना के दौरान वह किसी भी राउंड में पीछे नहीं रहीं।

विज्ञापन

 


गोविंदपुरम अनाज मंडी स्थित मतगणना स्थल पर पहुंचीं सुनीता दयाल ने सुबह ही तीन लाख वोटों से जीत होने का दावा कर दिया था। शाम होते-होते आंकड़ा तीन लाख के करीब ही पहुंच गया। नवनिर्वाचित महापौर सुनीता दयाल ने कहा हर घर नल से जल पहली प्राथमिकता है। जल भराव की समस्या जल्द से जल्द दूर की जाएगी।सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भी मतगणना स्थल पहुंचे। वीके सिंह ने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास को मूलमंत्र मानकर काम करती है। जिसका परिणाम आज सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जमानत नहीं बचा पाए मेयर पद के 11 प्रत्याशी

भाजपा की सुनीता दयाल को छोड़कर बसपा की प्रत्याशी निसारा खान, कांग्रेस की पुष्पा रावत, सपा-गठबंधन की प्रत्याशी पूनम यादव, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी जानकी जगत बिष्ट समेत अन्य सभी 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। जमानत राशि बचाने के लिए उन्हें इस चुनाव में हुए मतदान का 1/5 हिस्सा वोटों की जरूरत थी, 11 प्रत्याशी इस आंकड़े को नहीं छू पाए।

 


मेयर प्रत्याशियों को मिले वोट

उम्मीदवार का नाम             पार्टी             मिले वोट

सुनीता दयाल                   भाजपा             350905

निसारा खान                    बसपा             63249

पुष्पा रावत                     कांग्रेस             58951

पूनम यादव                   सपा                 57608

जानकी बिष्ट                 आप                 21232

शहनाज दिलशाद      एआईएमआईएम  26045

पिंकी                        जन अधिकार पार्टी  4762

प्रिया गुप्ता               सुभाष पार्टी             5523

सविता यादव             सुभासपा            1885

नीतू त्यागी             निर्दलीय             2539

नीरज प्रकाश चौधरी   निर्दलीय         1769

बबीता डागर             निर्दलीय         4312
नोटा                         ------           4950

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed