{"_id":"65551d05010364efa60484e8","slug":"hindu-society-should-remember-my-fight-yeti-narasimhanand-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-241977-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू समाज मेरी लड़ाई को याद रखे : यति नरसिंहानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू समाज मेरी लड़ाई को याद रखे : यति नरसिंहानंद
विज्ञापन
गाजियाबाद। आतंकी संगठन आईएस के आतंकियों द्वारा खुद की हत्या की साजिश की जानकारी के बाद बुधवार को यति नरसिंहानंद गिरी ने विडियो जारी कर कर कहा कि उन्होंने पहले ही यह कहा था कि यह आतंकी संगठन सक्रिय है लेकिन मेरी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी जान की परवाह नहीं है। हिंदू समाज के लोगों से यह अपील है कि वह सभी उनकी लड़ाई को याद रखें और वह भी इस लड़ाई में शामिल हों।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने बताया कि उन्हें पुलिस अधिकारियों और मीडिया से यह जानकारी मिली है कि आईएस के आतंकी पकड़े गए हैं और पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि वह उनकी हत्या करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म पर मैं शास्त्रार्थ करना चाहता हूं और जो भी धर्मगुरु चाहें वह इसमें शामिल हो सकते हैं।