{"_id":"6a593acd9ac05c69e50e87db","slug":"hindons-water-level-is-rising-if-it-rains-the-floodplain-could-get-inundated-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21454-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिंडन का बढ़ रहा जल स्तर, बारिश हुई तो डूब क्षेत्र में भर सकता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिंडन का बढ़ रहा जल स्तर, बारिश हुई तो डूब क्षेत्र में भर सकता है पानी
विज्ञापन
हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से सिटी फोरेस्ट में हुआ जलभराव। संवाद
साहिबाबाद। हिंडन नदी का जल स्तर एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है, यही वजह है कि सिटी फॉरेस्ट तक नदी का पानी पहुंच चुका है। यदि पिछले सप्ताह की तरह बारिश हुई तो करहेड़ा डूब क्षेत्र के निवासियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। सिटी फॉरेस्ट से पानी निकालने की जुगत में प्रशासन जुटा है। साथ ही जलकुंभी निकालने का काम भी तेजी से चल रहा है।
जिला प्रशासन की कोशिशों का कोई खास असर होता नहीं दिख पा रहा। बृहस्पतिवार को सिटी फॉरेस्ट में पानी जस का तस बना रहा। जल भराव की वजह से कैंटीन तीन दिन से बंद है। सिटी फॉरेस्ट के एक इलाके में कुछ लोग भी रहते हैं, उनके जाने-आने के रास्ते में पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिटी फॉरेस्ट में तीन दिन से यही हाल है। केवल जलकुंभी निकाली जा रही है लेकिन पानी घट नहीं रहा। ऐसे में लोगों को चिंता है कि बारिश होती है तो पानी उनके घरों तक पहुंच जाएगा। तीन दिन से हिंडन का जल स्तर 200 के पार चल रहा था और सफाई के बाद 199 मीटर पर आया है।
एडीएम अंजनी कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग से लगातार संपर्क में हैं और हिंडन की सफाई कराई जा रही है। लोगों की शिकायत पर राजनगर एक्सटेंशन की ओर खेती की जगह का भी निरीक्षण किया गया है। लोगों का आरोप था कि अवैध तौर पर कमल ककड़ी की खेती करने वाले नदी के पानी को रोक रहे हैं जिसकी वजह से सिटी फॉरेस्ट की तरफ पानी आता है लेकिन यह आरोप सही नहीं पाए गए। बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी बना दिया है और आगामी किसी भी आपदा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
-- --