फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   High tension wire fell on a truck in Ghaziabad Loni driver was burnt alive to death

UP: ट्रक पर गिरा हाई टेंशन लाइन का तार... चालक की जिंदा जलकर मौत; आग पर पाया काबू

Fri, 08 Nov 2024 11:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Nov 2024 11:38 AM IST
विज्ञापन
High tension wire fell on a truck in Ghaziabad Loni driver was burnt alive to death
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी कोतवाली इलाके के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सड़क किनारे खड़े ट्रक पर हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा झुलसकर मर गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बिजली की लाइन कटवा कर पानी डालकर आग बुझाई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सड़क किनारे फैक्टरी के बाहर एक ट्रक खड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


ट्रक में प्लास्टिक के कट्टों में समान भरा हुआ था। ट्रक का चालक गाड़ी में सो रहा था। शुक्रवार तड़के बिजली का तार टूट कर ट्रक के आगे हिस्से पर गिर गया। तभी ट्रक में करंट दौड़ पड़ा और आग लग गई। चालक ने खिड़की के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की तो वह करंट और आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली की लाइन कटवाई और पानी डलवाकर आग को बुझाया। आग में झुलस कर ट्रक चालक की मौत हो गई। 
 

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। ट्रक नंबर से पता चला है कि ट्रक हरियाणा के भिवाड़ी इलाके का है। 

 

ट्रक मालिक को फोन किया जा रहा है लेकिन नंबर बंद आ रहा है। चालक की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के फैक्टरी मालिकों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed