{"_id":"67e3fc1da7801f79a005b3ee","slug":"high-speed-roadways-bus-hit-a-car-from-behind-in-mussoorie-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज ने कार को पीछे से मारी टक्कर, एक किशोर की मौत; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज ने कार को पीछे से मारी टक्कर, एक किशोर की मौत; चालक फरार
Wed, 26 Mar 2025 06:38 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 26 Mar 2025 06:38 PM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस का कहर सामने आया। जिसने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिसमें से एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
रोडवेज ने कार को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर बुधवार दोपहर सिकरोड़ा के सामने दिल्ली से मेरठ की ओर जा रही आई-10 कार में पीछे से गढ़ डिपो की रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में बैठे लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि बुधवार दोपहर 3 बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से मेरठ की ओर जाते हुए सिकरोड़ा गांव के सामने रोडवेज बस चालक ने आगे चल रही आई-10 कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिसमें परिवार के कई लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मयूर विहार फेस 3 दिल्ली निवासी सपना गोयल 55 पत्नी राजेश कुमार, रिया अग्रवाल 27 व प्रज्ञा अग्रवाल 17 पुत्री राजेश कुमार तथा राजेश कुमार की साली पूजा अग्रवाल 40 व पूजा अग्रवाल का बेटा सौम्या 16 के रुप में हुई है। जहां इलाज के दौरान सौम्या को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। कार को रिया अग्रवाल चला रही थी। रोडवेज बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस द्वारा बस कब्जे में ले ली गई है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। बस चालक को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।