फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   High-speed car hits parked vehicle, two injured

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने मारी खड़ी गाड़ी में टक्कर, दो चोटिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
High-speed car hits parked vehicle, two injured
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित एलिवेटेड के नीचे गाड़ी खड़ी करके बातचीत कर रहे कनावनी निवासी कुलदीप नागर और उनके दोस्त को तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह चोटिल हो गए। आरोप है कि दूसरी कार का चालक नशे में धुत था। जब उन्होंने कार में टक्कर मारने का विरोध किया तो आरोपी चालक ने हाथापाई भी की। पुलिस ने 20 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में कुलदीप नागर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे एलिवेटेड रोड के नीचे व नदी किनारे कार खड़ी करके दोस्त से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार पीछे से आई और उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह और उनका दोस्त दोनों चोटिल हो गए। घटना के दौरान दोनों कार में बैठकर बात कर रहे थें। कार से नीचे उतरकर उन्होंने आरोपी चालक से समक्ष विरोध जताया। आरोप है कि वह डंडा लेकर कार से उतरा और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई और भागकर थाने पहुंचे। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed