फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   High speed car hits mother and daughter, condition critical

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
High speed car hits mother and daughter, condition critical
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गगन विहार गली नंबर तीन निवासी कुसुम त्यागी और उनकी बेटी चिंकी त्यागी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक महिला का पैर कुचलता हुआ भाग निकला। महिला के बेटे अभिषेक ने चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। पीड़ितों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अभिषेक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभिषेक त्यागी ने बताया कि वह हापुड़ के पिलखुवा के रहने वाले हैं। 10 जनवरी की शाम वह मां कुसुम और बहन चिंकी के साथ बुलंदशहर से घर लौट रहे थे। 25 फुटा रोड पर यात्री वाहन से उतरने के बाद घर की तरफ पैदल जा रहे थे। मां और बहन उनसे कुछ ही पीछे चल रहीं थीं। उसी समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी मां को टक्कर मार दी। झटके की वजह से बहन भी गिर गई। कार चालक ने मां के पैर को रौंदते हुए कार दौड़ा दी।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि अभी तक की जांच व पूछताछ में कार के व्यवसायिक होने की बात सामने आई है। उसे ट्रेस किया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed