फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News: High Profile Sex Racket Reward Of 20-20 Thousand Declared On Owner And Manager

मॉल में सजी मंडी: सेक्स रैकेट मामले में सनसनीखेज खुलासा, युवतियों के साथ ये घिनौना काम करते थे मालिक और फिर...

Sat, 27 May 2023 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 May 2023 11:43 AM IST
सार

देह व्यापार का भंडाफोड़ होने के बाद टीएचए के थाना क्षेत्रों में चल रहे 100 से अधिक स्पा सेंटर डीसीपी के रडार पर आ गए हैं। पुलिस की विशेष टीम संचालकों की कुंडली खंगालने में जुटी है। एलआईयू से भी रिपोर्ट ली जा रही है।

विज्ञापन
Ghaziabad News: High Profile Sex Racket Reward Of 20-20 Thousand Declared On Owner And Manager
सेक्स रैकेट का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद के पैसेफिक मॉल के आठ स्पा सेंटरों में देह व्यापार कराने वाले आरोपी मालिक और मैनेजर पर डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम के साथ थाने की तीन टीमों को दबिश में लगाया है। 
विज्ञापन


फरार आरोपियों की अंतिम लोकेशन दिल्ली की मिली है। पुलिस ने देर रात में उनके संभावित जगहों पर दबिश दी लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। वहीं, देह व्यापार का भंडाफोड़ होने के बाद टीएचए के थाना क्षेत्रों में चल रहे 100 से अधिक स्पा सेंटर डीसीपी के रडार पर आ गए हैं। पुलिस की विशेष टीम संचालकों की कुंडली खंगालने में जुटी है। एलआईयू से भी रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन


डीसीपी विवेक चंद्र का कहना है कि राज थेरेपी सेंटर का मालिक रिंकू और राजकुमार, स्वाधिका थेरेपी सेंटर का मालिक दीपक, द हैवन थेरेपी सेंटर का मालिक विशाल उर्फ कपिल, अरमान थेरेपी सेंटर का मालिक दीपक, अरोमा थेरेपी सेंटर का मालिक मोहन, अरमान सेंटर का ही मालिक पिंटू गिरी, रॉयल सेंटर का मालिक गौरव वर्मा और एस-2 सेंटर का मैनेजर आशीष कुमार जबकि मालिक साहिद व द रुद्रा थेरेपी सेंटर के मालिक राहुल चौधरी छापे की कार्रवाई के दौरान से ही फोन बंद करके फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में टीमें अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही हैं। उनकी अंतिम लोकेशन दिल्ली की मिली है। इन सभी पर आरोप है कि वे युवतियों के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर देह व्यापार करा रहे थे। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी के लिए यह इनाम घोषित किया गया है। युवतियों ने इन सभी आरोपियों के नाम और पते बताए थे।
 

ट्रांस हिंडन में 100 से अधिक स्पा सेंटर रडार पर

मॉल के अंदर देह व्यापार का भंडाफोड़ होने के बाद डीसीपी ने थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र के स्पा सेंटरों की कुंडली खंगालने के निर्देश दिए हैं। पुुलिस को अनुमान है कि इंदिरापुरम, साहिबाबाद, खोड़ा, कौशांबी और लिंकरोड के अलावा शालीमार गार्डन व टीलामोड़ में 100 से अधिक स्पा सेंटर खुले हैं जिनमें इस तरह का गलत काम कराए जाने का शक है। लिहाजा विशेष टीम इन सेंटरों की गोपनीय तरीके से जांच कर रही है। खास बात है कि पिछले दिनों एलआईयू से भी स्पा सेंटरों की जानकारी ली गई थी। उसके आधार पर सूचना पुख्ता होने पर छापे की कार्रवाई की गई थी।

तत्कालीन डीसीपी के आदेश पर मालिक व संचालक हो गए थे बैचेन
तत्कालीन डीसीपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने सभी स्पा सेंटरों को बंद करने के निर्देश दिए थे। इससे संचालक और मालिकों में बैचेनी बढ़ गई थी। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व में हुई कार्रवाई के बाद सेंटरों के लोगों ने नियमों के आधार पर संचालन करने की बात कही थी। तब उनके लिए निम्न नियम बनाए गए थे, जिसमें युवक की पुरुष से और युवतियों की महिला से मसाज करने, डिप्लोमा धारकों को से ही मसाज कराने, स्पा व मसाज सेंटर के लिए लाइसेंस नीति के तहत अनुमति, सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक ही स्पा सेंटर के संचालन की अनुमति, डिप्लोमा का प्रमाण पत्र व मेडिकल फिटनेस भी अनिवार्य, प्रत्येक ग्राहक का पहचान पत्र लेकर रजिस्टर में नाम व पता लिखना, संचालक, प्रबंधक व कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, व्यावसायिक भवनों में ही स्पा सेंटर का संचालन, किसी भी तह का अनैतिक कार्य नहीं करना होगा।
 

संचालक, मालिक या कर्मचारियों का नहीं हुआ सत्यापन
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी मालिक व संचालकों ने दिल्ली बॉर्डर पर सेंटर होने के बावजूद इसमें सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा। ऐसे में उन्होंने किसी भी स्टाफ के अलावा अपना भी पुलिस सत्यापन नहीं कराया। इतना ही नहीं, मॉल प्रबंधन ने भी इसका ध्यान नहीं रखा।

 

पूर्व में इन सेंटरों पर हो चुकी है कार्रवाई
-राजहंस प्लाजा के मैप्पल वन-टू और जन्नत स्पा सेंटर
-इंदिरापुरम के डी मॉल में स्पा सेंटर पर
-कौशांबी के शॉप्रिक्स मॉल का सियारा स्पा सेंटर
-कविनगर में आरडीसी के साफ्ट टच थाई स्पा सेंटर
-सनराइ मॉल के स्पा सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed