फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Help desk will be set up at district level under nutrition campaign

पोषण अभियान की तहत जनपद स्तर पर गठित होगी हैल्प डेस्क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Help desk will be set up at district level under nutrition campaign
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पोषण अभियान में किसी तरह की शिकायत के लिए अब जिले में हैल्प डेस्क का गठन किया जाएगा। ये हेल्प डेस्क हर जिले में बनाई जाएगी। इस हैल्प डेस्क का काम जिले में चल रहे पोषण अभियान की गति ओर उसकी सत्यता की जांच भी करेगी। बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 के मार्च में देश के सभी राज्यों में पोषण अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसमें विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बौनेपन में प्रति वर्ष दो प्रतिशत,एनीमिया में 3 प्रतिशत, अल्पपोषण में 2 प्रतिशत एवं अल्प वजन में 2 प्रतिशत कमी करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए आइसीडीएस-कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, विभिन्न विभागों का अभिसरण, व्यवहार परिवर्तन, इनोवेशन एवं क्षमता वर्धन का सहारा लिया जा रहा है। देखने में आया है कि इसके बाद भी जिले में पोषण अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। ऐसे में इसी हैल्प डेस्क का गठन किया गया है। अब ग्रामीण पोषण अभियान से संबंधित किसी भी शिकायत को सीधे हैल्प डेस्क पर दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा अभियान में किसी भी प्रकार की अनियमितता और लापरवाही की शिकायत भी इस हैल्प डेस्क पर दर्ज हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed