{"_id":"6a4d562396c74ae4c40db1f3","slug":"heavy-rain-warning-for-the-9th-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-925844-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नौ को भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नौ को भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
गाजियाबाद। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले सात दिनों यानी सात से 13 जुलाई तक बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार को विभाग ने आठ मिमी बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह के अनुसार आठ जुलाई को बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नौ जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 10 जुलाई को भी हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 11 और 12 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 13 जुलाई को मौसम आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों हवा में नमी का स्तर अधिक रहने से उमस बनी रह सकती है। लोगों को बारिश और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।