फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Heat will haunt you on Thursday and Friday

Ghaziabad News: बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सताएगी गर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Heat will haunt you on Thursday and Friday
गाजियाबाद। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूतनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा और आद्रता 21 फीसदी रही। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 और शुक्रवार को एक डिग्री इजाफे के साथ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनत तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना कम लग रही है। हवा की गति कम होने से दोनों दिन गर्मी सताएगी।
विज्ञापन

इस वक्त दिन और रात में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मंगलवार शाम को तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए और रात में जहां तहां बूंदा-बांदी भी हुई। बुधवार सुबह पहले बादल छाए थे लेकिन फिर मौसम साफ हो गया और तेज धूप खिली। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अरविंद यादव ने बताया कि शुक्रवार के बाद तापमान में फिर हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। पारा गिरकर अधिकतम 35 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। हवा चलने के बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इस मौसम में किसानों को सबसे ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed