फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Heaps of garbage behind Kanavni police outpost; passersby inconvenienced

Ghaziabad News: कनावनी चौकी के पीछे कूड़े का अंबार, राहगीर परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage behind Kanavni police outpost; passersby inconvenienced
साहिबाबाद। कनावनी चौकी के पीछे नहर पर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। यह रास्ता सुबह और शाम टहलने के लिए बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद यहां फैली गंदगी को लेकर लोगों की ओर से शिकायत नहीं किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासी ओमपाल ने बताया कि रास्ते के आसपास कूड़ा जमा होने के साथ झाड़ियों में भी गंदगी पड़ी रहती है। कुछ समय पहले शाम के दौरान झाड़ियों में आग लग गई थी। इस दौरान वहां टहल रहे दो-तीन लोगों ने आग बुझाने में मदद की, लेकिन इसके बाद भी रास्ते की सफाई और गंदगी हटाने को लेकर संबंधित विभाग में शिकायत किए जाने की पहल नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था बनाए रखना नगर निगम की जिम्मेदारी है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में आम लोगों की भी भूमिका है। वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही इलाके से गंदगी साफ कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed