{"_id":"58e907bb4f1c1b081a5b68ec","slug":"headmaster-suspended-in-molestation-of-mdm-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम रजिस्टर से छेड़छाड़ में निलंबित हुए हेड मास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम रजिस्टर से छेड़छाड़ में निलंबित हुए हेड मास्टर
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
बीएसए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्टर से छेड़छाड़ करने और विद्यालय समय में शौचालय पर ताला लगाए रखने पर पर प्राइमरी विद्यालय जोया के हेड मास्टर अली कंवर को निलंबित कर दिया गया। शनिवार को बीएसए ने भोजपुर ब्लॉक के कई स्कूलों का निरीक्षण किया।
बीएसए लालजी यादव ने शनिवार को भोजपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पट्टी, प्राथमिक विद्यालय ईशाकनगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय ईशाकनगर, प्राथमिक विद्यालय जोया और उच्च प्राथमिक विद्यालय जोया का औचक निरीक्षण किया।
स्कूलों में गंदगी पाए जाने और पंजीकरण के मुकाबले स्कूल में उपस्थित बच्चों की संख्या में बेहद अंतर पाया गया। जोया प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के पंजीकरण और उपस्थिति में बड़ा अंतर था।
विज्ञापन
यही नहीं जब बीएसए ने मिड डे मील वितरण रजिस्टर का चेकिंग की तो उसमें भी छेड़छाड़ पाया गया। उपस्थिति कम होने के बावजूद एमडीएम खाने वाले बच्चों की संख्या अधिक अंकित की गई थी।
इसके साथ ही विद्यालय परिसर में बना बच्चों के शौचालय पर स्कूल समय में ताला देख बीएसए ने नाराजगी जाहिर की। लापरवाही से नाराज बीएसए ने तत्काल प्रभाव से हेड मास्टर अली कंवर को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही अन्य स्कूलों में गंदगी पाए जाने से नाराज बीएसए ने शिक्षकों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
बता दें कि शासन ने विभाग को 100 दिनों के भीतर स्कूलों की दशा सुधारने की नसीहत दी है। ऐसे में हर रोज डीएम से लेकर बीएसए तक सभी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।