फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   He stabbed his wife and cut his own neck

Ghaziabad News: पत्नी को मारा चाकू, खुद की भी काटी गर्दन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
He stabbed his wife and cut his own neck

विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार को 58 साल के व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी 52 साल की पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद की गर्दन भी काट ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

मूलरूप से मेरठ का रहने वाला 58 वर्षीय व्यक्ति करीब 25 सालों से लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पत्नी और 9 बच्चों के साथ रह रहा था। वह मजदूरी करता।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमलाकर खुद की भी गर्दन काट ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की जिसमें पता चला कि मजदूर की पत्नी सुबह के समय पास की डेरी से दूध लेने के लिए घर से निकली थी। उसके पीछे उनके पति भी घर से निकले। घर से 15 मीटर की दूरी पर व्यक्ति ने अपनी पत्नी को खाली प्लॉट में खींच लिया। यहां उसने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी मदद मांगते हुए वापस अपने घर की तरफ दौड़ी। तभी परिवार के सदस्य बाहर आए। परिवार के सदस्य महिला को अस्पताल ले जाने लगे। तभी रास्ते में देखा कि मजदूर भी घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग दोनों को अस्पताल लेकर जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही व्यक्ति की मौत हो गई। उधर महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एसीपी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। परिजनों ने घटना क्रम लिखकर दिया है। परिजनों ने बताया कि उनके पिता उनकी मां पर शक करते थे। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता था। पहले भी कई बार दोनों में झगड़ा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed