{"_id":"6647ed04ad943ff84e05b854","slug":"he-kept-his-daughter-hungry-and-did-not-even-let-her-do-a-job-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1010-108868-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेटी को भूखा रखता था और नौकरी भी नहीं करने देता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेटी को भूखा रखता था और नौकरी भी नहीं करने देता था
विज्ञापन
रिची कुमार
लोनी। बेटी प्रिया के हत्या की खबर सुनकर मां बीना लोनी शंकर विहार कॉलोनी पहुंची। प्रिया के घर के बाहर पुलिस और लोगों की भीड़ को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगीं तभी प्रिया का भाई गोविंद भी मौके पर पहुंचा। उसने अपनी मां को संभाला। उनका आरोप है कि श्याम बेटी को भूखा रखता था और नौकरी भी नहीं करने देता था।
मां बेटी के मौत की खबर सुनकर रोते हुए बोली की चार दिन पहले बेटी से फोन पर बात हुई थी। मां ने पूछा कि बेटी कहां है तू और कैसी है। तो प्रिया बोली की मां में कंपनी में काम कर रही हूं। बीना ने बताया कि करीब चार साल पहले उन्होंने प्रिया की शादी श्याम के साथ की थी। करीब डेढ़ साल पहले ही श्याम उनके बेटी को लेकर करावलनगर दिल्ली से लोनी के शंकर विहार कॉलोनी में आकर रहने लगे थे। बीना ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी प्रिया से बात हुई थी। प्रिया ने मां को बताया कि उसके पति उसे खाने को कुछ नहीं देते थे। खाने को नहीं देने पर वह नोएडा में नौकरी करने लगी थी। प्रिया पर श्याम ने बंदिश लगा रखी थीं। उसके हर काम को वह टोकता था। पहले प्रिया को श्याम ने ही नौकरी करने के लिए कहा था। बाद में वह नौकरी करने से मना करने लगा था। प्रिया ने मां को बताया था कि नौकरी भी नहीं करने देते और खाने के लिए भी नहीं देता था। बच्ची दादी के पास रहती थी। उनका मकान भी कच्चा बना हुआ था।
प्रिया के भाई और ताऊ को भेजी मौत वाली सेल्फी
प्रिया की हत्या के बाद श्याम ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रिया के साथ ली सेल्फी को प्रिया के भाई, ताऊ समेत 6 लोगों के फोन पर भेजा। श्याम ने सेल्फी प्रिया के भाई गोविंद, बहन रूमा के दोनों नंबरों पर, ताऊ राजकुमार, भाई दिनेश, भाई प्रवीण और अपने चाचा श्याम के फोन पर भेजी थी। गोविंद शाहदरा में काम कर रहा था। फोन पर आए बहन की इस हालत में फोटो को देखकर उसने बहन और जीजा को फोन किया। किसी ने भी फोन नहीं उठाया। फोन नहीं उठने पर वह काम छोड़कर लोनी पहुंचा। यहां उसे घटना का पता चला।