{"_id":"57d6d8a74f1c1beb5bd4737f","slug":"haziabad-today-will-not-sadbhavana-jalandhar-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गाजियाबाद नहीं आएंगी सद्भावना, जालंधर एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गाजियाबाद नहीं आएंगी सद्भावना, जालंधर एक्सप्रेस
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर-दिल्ली सद्भावना और जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रहेंगी। अचानक दो ट्रेनों के कैंसल हो जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले सद्भावना एक्सप्रेस की लिंक ट्रेन सोमवार को दिल्ली की ओर से रद्द रही। इसके अलावा आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस भी सोमवार को नहीं चली।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को सराय रोहिला दिल्ली से सुल्तानपुर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस ऑपरेशनल कारणों से कैंसल कर दी गई। दिल्ली से सुल्तानपुर जाने वाली और वापसी में आने वाली दोनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में मंगलवार को भी इसका संचालन सुल्तानपुर से दिल्ली की ओर से रद्द रहेगा।
विज्ञापन
हालांकि मंगलवार को दिल्ली की ओर से सद्भावना एक्सप्रेस निर्धारित समय पर चलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को कोलकाता और आनंद विहार से चलने वाली कोलकाता एक्सप्रेस का संचालन रद्द रहा। दोनों ओर से ही यह ट्रेन सोमवार को गाजियाबाद नहीं पहुंचीं। बकरीद के मौके पर ट्रेनों का संचालन कैंसल होने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन