फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Harsh was strangled to death after complaining about bike theft, two accused handed over to Meerut Police

Ghaziabad News: बाइक चोरी की शिकायत करने पर गला दबाकर की थी हर्ष की हत्या, मेरठ पुलिस के हवाले किए दो आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Harsh was strangled to death after complaining about bike theft, two accused handed over to Meerut Police
मोदीनगर। भोजपुर पुलिस ने मेरठ के परतापुर स्थित गांव अच्छरौंडा निवासी 22 वर्षीय हर्ष के हत्यारोपी पकड़ लिए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने बाइक चोरी की शिकायत करने पर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव चुड़ियाला चौकी क्षेत्र स्थित गांव डीलना के नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन

परतापुर के अच्छरौंडा गांव निवासी वीरपाल का पुत्र हर्ष हेयर सैलून पर काम करता था। 25 दिसंबर को हर्ष लापता हो गया था। एक महीने बाद 26 जनवरी को उसका शव भोजपुर की चुड़ियाला चौकी के गांव डीलना स्थित नाले से बरामद हुआ था। घटनास्थल को लेकर भोजपुर और मेरठ पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई थी। बाद में भोजपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। भोजपुर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने व शव पांच से छह दिन पुराना बताया गया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की गुत्थी उलझ गई थी। पुलिस टीमों ने मामले की गहनता से जांच शुरू की। छानबीन के बाद हर्ष के दो दोस्तों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार लिया। जांच में सामने आया कि हर्ष और दोनों आरोपी आपस में दोस्त थे। एक आरोपी हर्ष के साथ हेयर सैलून पर काम करता था। आरोपियों ने कई माह पूर्व एक बाइक चोरी की थी। चोरी की रकम को लेकर आपस में विवाद हो गया था। हर्ष ने मामले की शिकायत मेरठ पुलिस से कर दी थी। इसके बाद आरोपी हर्ष से रंजिश रखने लगे थे। 25 दिसंबर को आरोपी हर्ष को गांव से लगभग आठ किमी दूर गांव नंगलापातू के जंगल में ले गए थे। हर्ष को शराब पिलाने के बाद आरोपियों ने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर शव पास ही स्थित डीलना के नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण जोन विवेकचंद यादव ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हर्ष की गला दबाकर हत्या करना स्वीकारा है। हत्या मेरठ के परतापुर क्षेत्र में की गई थी। दोनों आरोपियों को पकड़कर मेरठ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed