फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hariyali Teej will be celebrated on 23 July

23 जुलाई को मनाई जाएगी हरियाली तीज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej will be celebrated on 23 July
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। इस बार हरियाली तीज का पर्व 23 जुलाई को मनाया जाएगा। 23 जुलाई को गुरूवार होने के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। हरियाली तीज का त्योहार प्रतिवर्ष सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। विवाहित महिलाएं सावन तीज व्रत को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। तीज व्रत के लिए सुहागिन महिलाएं श्रृंगार करती हैं। झूला झूलती हैं और गाती-नाचती हैं। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते किसी भी कार्यक्रम के आयोजन नहीं हो सकेंगे। तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। 22 जुलाई को शाम से लगेगी तृतीया, ऐसे करें पूजा:— पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि साल 2020 में हरियाली तीज का पर्व 23 जुलाई, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।तृतीया तिथि का आरंभ 22 जुलाई 2020 बुधवार शाम 7 बजकर 21 मिनट होगा। तृतीया तिथि का समापन 23 जुलाई 2020 गुरुवार शाम 5 बजकर 4 मिनट पर होगा। इसलिए 23 जुलाई को शाम 5 बजे से पहले ही सुहागनों को पूजा—पाठ इत्यादी कर लेना होगा। पूजा और व्रत का संकल्प 23 जुलाई को सुबह से लिया जाएगा। 23 जुलाई को सुबह स्नान करने के बाद पूजन आरंभ करें। इस दिन काली मिट्टी से भगवान शिव, मां पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति बनाकर पूजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed