फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Harish Rana Ashes Immersed in the Ganges at Haridwar

Harish Rana: हरिद्वार जाकर गंगा में विसर्जित की हरीश राणा की अस्थियां, तेरहवीं पैतृक गांव में करेगा परिवार

Thu, 26 Mar 2026 10:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Mar 2026 10:05 PM IST
सार

हरीश राणा की अस्थियां बृहस्पतिवार को हरिद्वार में गंगा जी में विसर्जित कर दी गईं। हरीश का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। इसके बाद पूरा परिवार हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
Harish Rana Ashes Immersed in the Ganges at Haridwar
हरीश राणा का परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां बृहस्पतिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा परिवार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गया। वहां तेरहवीं सहित अन्य सभी कर्मकांड संपन्न किए जाएंगे।

विज्ञापन

Harish Rana Ashes Immersed in the Ganges at Haridwar
दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित शवदाह गृह पर हरीश राणा का अंतिम संस्कार हुआ - फोटो : अमर उजाला

राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसायटी निवासी एनपी शर्मा ने बताया कि इससे पहले बुधवार देर शाम सोसायटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गहरे शोक में डूबे परिवार को काफी मनाने के बाद इसमें शामिल कराया जा सका। पिता अशोक राणा भी कई बार आग्रह के बाद सभा में पहुंचे। गमगीन माहौल में उपस्थित लोगों ने हरीश को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी और परिवार के साहस को नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Harish Rana Ashes Immersed in the Ganges at Haridwar
दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित शवदाह गृह पर हरीश राणा का अंतिम संस्कार हुआ - फोटो : अमर उजाला

एनपी शर्मा ने बताया कि अस्थियां चुनने के बाद परिवार हरिद्वार गया और वहीं विसर्जन किया। अब सभी लोग गांव में तेरहवीं संस्कार के बाद ही वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद कठिन समय है।

विज्ञापन

Harish Rana Ashes Immersed in the Ganges at Haridwar
दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित शवदाह गृह पर हरीश राणा का अंतिम संस्कार हुआ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सोसायटी में रहने वाले वीएन शर्मा ने इस बात पर हैरानी जताई कि न तो अंतिम संस्कार के समय और न ही उसके बाद अब तक कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी परिवार से मिलने पहुंचा।

Harish Rana Ashes Immersed in the Ganges at Haridwar
हरीश राणा माता-पिता के साथ (फाइल)। - फोटो : संवाद

पिता ने जताया आभार
राज एंपायर सोसायटी निवासी अनिल राज ने बताया कि बुधवार को मुलाकात के दौरान अशोक राणा ने मुख्यमंत्री, सभी जजों और इलाज में शामिल चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कठिन समय में साथ देने वालों का धन्यवाद किया। अनिल राज के अनुसार, परिवार के गांव रवाना होने के कारण सोसायटीवासियों ने बुधवार शाम को ही संक्षिप्त श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed