फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hare Krishna, Hare Krishna coined city

हरे कृष्णा, हरे कृष्णा से गूंजा शहर

Sun, 29 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 29 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hare Krishna, Hare Krishna coined city
हरे कृष्णा - फोटो : अमर उजाला

हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे-हरे...’  रविवार को शहर भर में दिनभर गूंजता रहा। जय जगन्नाथ से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को रथ पर बैठाकर शहर भर में यात्रा निकाली गई।सुबह 11 बजे नवयुग मार्केट में भगवान जगन्नाथ का रथ सजाया गया। 

विज्ञापन


दोपहर साढ़े 12 बजे भव्य आरती के बाद रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों भक्तजनों ने रथ को खींचना शुरू किया। जगन्नाथ रथ यात्रा के मार्ग में रंगोली बनाई गई। यात्रा शहर के  विभिन्न चौराहों से होती हुई करीब साढ़े सात बजे सेक्टर-10 राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन


नवयुग मार्केट, डासना गेट, मालीवाड़ा चौक, बसंत चौक, नासिरपुर फाटक, कविनगर रामलीला मैदान, इंग्राहम चौक, हरे कृष्णा मार्ग से रथयात्रा गुजरी। मालीवाड़ा चौक पर दोपहर 3:30 बजे भगवान को 108 व्यंजनों का भोग क्रेन के माध्यम से लगाया गया। यात्रा के  समापन पर महाकीर्तन एवं विशाल भंडारा आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रथ यात्रा में विशेष तौर पर पूर्व जीडीए वीसी संतोष यादव, मेयर अशु वर्मा, विधायक सुरेश बंसल आदि शामिल रहे। रथ यात्रा को सफल बनाने में राघव पंडित दास, सुंदर गोपाल दास, मनीष अग्रवाल, गौरव गर्ग, सुरेश्वर दास, राजेस बंसल, प्रवीण गुप्ता, नितिन गुप्ता, रुचिन मोहन आदि गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

 विदेशी भक्तों के भजनों पर झूमे लोग, वृंदावन बना नवयुग मार्केटरथ यात्रा के आगे-आगे विदेशी भक्तों के रॉक बैंड चल रहा था। उनके भजनों पर आगे-आगे झूमते भक्तजनों ने शहर का माहौल भक्तिमय कर दिया। बच्चा, बूढ़ा या जवान सभी जगन्नाथ जी के इस यात्रा में झूम रहा था। 

रथ यात्रा के दौरान नवयुग मार्केट में सजे लड्डू गोपाल के परिधान और पूजा पाठ की सामग्री से दुकानें सजी हुईं थीं। कोई गोपी ड्रेस में था तो कोई कान्हा ही बांसुरी लिए घूम रहा था। नवयुग मार्केट में भक्त और उनकी भक्ति से वृंदावन का माहौल दिख रहा था।

 हेलीकाप्टर से नहीं हुई पुष्प वर्षा
जगन्नाथ रथ यात्रा पर हर बार की जाने वाली हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा इस बार नहीं हो सकी। मंदिर समिति प्रबंधक सुरेश्वर दास ने बताया कि हेलीकाप्टर पुष्प वर्षा की पूरी तैयारी हो चुकी थी। गणतंत्र दिवस के  तीसरे दिन बीटिंग रीट्रीट डे दिल्ली में मनाया जाता है।

ऐसे में प्रोटोकोल के  तहत इस कार्यक्रम के छह से सात घंटे के दौरान दिल्ली के ढाई सौ किलोमीटर के दायरे में हेलीकाप्टर के प्रयोग पर मनाही होती है। इसी वजह से इस कार्यक्रम में हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा के लिए अनुमति नहीं मिल सकी।


काम नहीं आए इंतजाम...लगा शहर में जाम
 इस्कॉन द्वारा निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान जाम से बचने के लिए किए गए पुलिस के इंतजाम जवाब दे गए। दिन भर शहर में जाम की स्थिति बनी रही। इससे वाहन चालकों को करीब एक से डेढ़ घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा।  ट्रैफिक पुलिस ने कई जगह रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला।

रथयात्रा रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नवयुग मार्केट से शुरू हुई। इससे कलक्ट्रेट रोड पर करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा और वाहनों की कतार हापुड़ चुंगी तक पहुंच गई। इसके बाद रथयात्रा शुरू होते हुए दिल्ली गेट और डासना गेट  इससे जीटी रोड पर भीषण जाम लग गया और वाहनों की कतार मेरठ तिराहे तक पहुंच गई।

इसके बाद रथयात्रा मालीवाड़ा चौक पर आई, जिससे अंबेडकर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। बसंत चौक पर रथ यात्रा का स्वागत किया गया, इससे करीब दस मिनट तक यात्रा रोकी रही, जिससे एक घंटे तक लोगों का जाम का सामना करना पड़ा।

इसके बाद रथयात्रा नासिरपुर फाटक होते हुए कविनगर रामलीला मैदान पर पहुंची। इसके बाद रथ यात्रा हापुड़ चुंगी पर पहुंची जहां देर शाम करीब डेढ़ घंटे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि रथयात्रा के साथ-साथ सिविल और ट्रैफिक पुलिस भी चल रहा थी, जिसने कई जगह रूट डायवर्ट भी किए।


ट्रैफिक पुलिस ने हापुड़ चुंगी पर जाम लगने के दौरान रूट डायवर्ट कर एनएच-24 की ओर भेज दिया। वहीं, ठाकुरद्वारा से कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले वाहनों को भी लालकुआं की ओर भेजा गया। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि रथयात्रा की वजह से कई जगह जाम लगा, जिसे तुरंत ही खुलवाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed