{"_id":"66b7c3b7f8e541846006a56f","slug":"hardware-businessmans-employee-conspired-to-rob-to-repay-loan-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-439610-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कर्ज उतारने के लिए हार्डवेयर कारोबारी के कर्मचारी ने रची लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कर्ज उतारने के लिए हार्डवेयर कारोबारी के कर्मचारी ने रची लूट की साजिश
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास हार्डवेयर कर्मचारी मिलन गुप्ता के कर्मचारी कृष्ण पांडे से शनिवार को 4.10 लाख रुपये लूट की घटना की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मामले की जांच की तो सूचना झूठी निकली। कर्मचारी कृष्ण पांडे ने ही अपने भांजे प्रिंस के साथ लूट की झूठी साजिश रची और रकम को मनी ट्रांसफर कर अपने भांजे के साले के पास मुंबई भिजवा दी।
कारोबारी मिलन गुप्ता ने सूचना दी कि उनका कर्मचारी कृष्ण पांडे फर्म से 4.10 रुपये एक बैग में रखकर बाइक से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनसे बैग लूट लिया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चार टीमों का गठन कर जांच की गईं। कर्मचारी कृष्ण पांडे से पूछताछ की गई, जिससे उस पर ही शक गहरा गया। पूछताछ के बाद स्पष्ट हो गया कि कृष्ण ने अपने भांजे प्रिंस पांडे के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देना दिखाया जबकि जांच के दौरान सीसीटीवी ने ऐसी कोई घटना होना नहीं पाया गया। पूछताछ में कृष्ण ने बताया कि उस पर करीब चार-पांच लाख रुपये का कर्जा हो गया, जिसे उतारने के लिए उसने यह साजिश रची।
प्रिंस पांडे ने पूछताछ में बताया कि उसने रकम को शास्त्रीनगर स्थित एक निजी पेमेंट एजेंसी के द्वारा मुंबई में अपने साले के पास ट्रांसफर करा दी। एसीपी ने बताया कि इसकी रसीद उनके पास से मिली है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।