फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur young man stabbed many times to death in old enmity police probing matter

हापुड़: बड़ौदा सिहानी में मामूली सी बात पर हुई कहानसुनी, गर्दन और शरीर कई वार कर युवक की हत्या

Sat, 20 Nov 2021 02:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 20 Nov 2021 02:51 PM IST
सार

गांव बड़ौदा सिहानी निवासी 26 साल के राशिद का अपने पड़ोसी युवक से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने राशिद पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए।

विज्ञापन
Hapur young man stabbed many times to death in old enmity police probing matter
मृतक राशिद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में आपसी विवाद को लेकर एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की गर्दन और शरीर पर चाकुओं के कई घाव हैं। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


गांव बड़ौदा सिहानी निवासी 26 साल के राशिद का अपने पड़ोसी युवक से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने राशिद पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। चाकू के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


युवक की हत्या की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। भारी पुलिस बल गांव में पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed