फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur. To provide relief to passengers facing overcrowding and long waiting lists on trains, the Railways has decided to attach additional sleeper coaches to two pairs of trains

Ghaziabad News: अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ होगा पद्मावत और अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Hapur. To provide relief to passengers facing overcrowding and long waiting lists on trains, the Railways has decided to attach additional sleeper coaches to two pairs of trains

विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। पदमावत और अयोध्या एक्सप्रेस में एक-एक स्लीपर कोच लगने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेनों में अधिक भीड़ के चलते यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। रिजर्वेशन में भी लंबे वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों के राहत लिए रेलवे ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर ट्रेनों का संचालन कराएगा। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 30 और 31 जुलाई, दिल्ली से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में दो और तीन अगस्त को एक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ संचालन होगा।
विज्ञापन

अयोध्या से चलकर दिल्ली को जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में एक और दो अगस्त व दिल्ली से अयोध्या को जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 31 जुलाई और एक अगस्त को एक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा। एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा, इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के चलते रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed