फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur road accident on nh9 car hits canter standing road side woman and 3 other died 3 year old girl critical

हापुड़ में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर खड़ी कैंटर में जा घुसी कार, महिला समेत चार की मौत, सीएम ने लिया संज्ञान

Wed, 01 Mar 2023 01:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Mar 2023 01:47 PM IST
सार

इससे एक महिला समेत कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कार सवारों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जबकि गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Hapur road accident on nh9 car hits canter standing road side woman and 3 other died 3 year old girl critical
हापुड़ में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना अंतर्गत हाइवे 09 पर हुए भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी परिवार मुरादाबाद में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। सुबह 4.00 बजे जैसे ही कार हाईवे पर गांव रसूलपुर कट के पास पहुंची तो किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी।
विज्ञापन


इससे एक महिला समेत कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कार सवारों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जबकि गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के दौरान कार में एक ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

टायर फटने के कारण ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। हादसे के दौरान कार में पीछे से एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार मोहित निवासी हरथला सोनकपुर थाना सिविलाइन मुरादाबाद, पुष्पम, नीतू, शानवी(6) निवासी राजापुरी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो वर्षीय बच्ची कायरा गंभीर रूप से घायल है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाड़ी को कटवाकर निकाले शव

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और कार में ही शव फंस गए थे। पुलिस ने मौके पर दो बड़े हाईड्रा को बुलाया और किसी तरह कार को दोनों केंटरों के बीच से निकलवाया। कार की बॉडी को गैस वेल्डर से कटवाकर काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed