फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

Ghaziabad News: गूगल से हत्या के तरीके सीखकर ली पत्नी की जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़। कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति । संवाद - फोटो : HAPUR
गूगल से हत्या के तरीके सीखकर ली पत्नी की जान
विज्ञापन

हापुड़। मोदीनगर के आनंद विहार निवासी विकास शर्मा ( 38) ने गूगल पर हत्या के तरीके देखकर पत्नी सोनिया ( 35) की जान लेने की साजिश रची और प्रेमिका अमीषा दलाल के साथ मिलकर इसे अंजाम भी दे दिया। गूगल से मिली तरकीब को अपनाते हुए उसने पुलिस से झूठ बोला कि पत्नी की हत्या बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटपाट के लिए की है। पुलिस ने विकास के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें हत्या से ठीक पहले अमीषा से उसकी बातचीत देख शक हुआ। इसी आधार पर उससे पूछताछ हुई तो उसने राज खोल दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अमीषा की तलाश की जा रही है।
विकास हरियाणा के भिवाड़ी में अरविंदा फार्मा कंपनी में क्वालिटी मैनेजर है। इसी कंपनी में अमीषा काम करती है। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग हैं। सोनिया को इसका पता चल गया था। वह इसका विरोध कर रही थी। दोनों में कई बार झगड़ा हो चुका था। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि वह अमीषा के साथ रहना चाहता था। अमीषा भी उस पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इस पर दोनों ने तय कर लिया कि सोनिया की हत्या करेंगे।
विज्ञापन

दो महीने से विकास गूगल पर हत्या के तरीके के ढूंढ रहा था। उसकी तलाश ऐसा तरीका मालूम करने की थी कि जिससे हत्या करके उस पर पुलिस को शक न हो। एक वीडियो में उसे ऐसा एक तरीका मिला। उसने पूछताछ में बताया कि उसने इसी तरीके पर चलकर वारदात की। सोनिया का मायका हापुड़ के आर्यनगर में है। हत्या की रिपोर्ट उसके पिता त्रिलोक चंद शर्मा ने दर्ज कराई थी। सोनिया और विकास की शादी 12 साल पहले हुई थी। विकास और अमीषा ने सोनिया की हत्या शुक्त्रस्वार शाम पांच बजे गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी और डायमंड फ्लाईओवर के पास कार में की थी। पुलिस को सूचना आठ बजे दी। इसमें बताया कि बदमाश हत्या कर 50 हजार रुपये लूट ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी की वारदात
1. शुक्त्रस्वार को सोनिया को अपने बीमार भाई को देखने के लिए ससुराल ( मोदीनगर ) से मायके ( हापुड़ ) आना था। साजिश के तहत विकास कार में उसके साथ आया।
2. हत्या की साजशि पहले से तैयार थी। अमीषा रास्ते में कार लेकर खड़ी थी। विकास ने गाजियाबाद पहुंचकर फोन करके उसे बुला लिया और कार में बिठा लिया।
3 . दोनों ने सुनसान जगह देख डायमंड फ्लाईओवर और हापुड़ चुंगी के बीच सोनिया की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में लेकर तीन घंटे तक घूमते रहे।
4. सोनिया का ड्राइवर पीछे कार लेकर चल रहा था। आठ बजे वे लोग हापुड़ के निजामपुर पहुंचे। सोनिया कार में बैठकर चली गई। विकास ने पुलिस को लूटपाट के लिए हत्या की सूचना दी।
5. उसने बताया कि बाइक सवार चार बदमाश आए थे। उससे 50 हजार रुपये लूट लिए। पत्नी ने विरोध किया तो उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
ऑनलाइन जहर मिलता है या नहीं...
विकास पिछले दो महीने ने हत्या की साजिश रच रहा था। उसके मोबाइल फोन की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसने हत्या के कई तरीकों के बारे में गूगल पर खोच की। उसने गूगल से यह भी पूछा कि हथियार कहां से मिल सकता है? जहर ऑनलाइन शॉपिंग एप से मिल सकता है या नहीं । एसपी ने बताया कि उसके मोबाइल से कुछ ऑडियो और वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
तलाक के दस्तावेज करा लिए थे तैयार
पुलिस ने बताया कि जांच में विकास के मोबाइल फोन में तलाक का एग्रीमेंट भी मिला है, जिसपर उसके और सोनिया के हस्ताक्षर भी हैं। इसके बारे में सोनिया मायके पक्ष के लोगों को भी जानकारी नहीं है। सोनिया और विकास के तीन बच्चे हैं। बच्चों के सिर से मां का आंचल छिन गया। पिता का साया भी नहीं रहेगा, क्योंकि विकास को जेल भेज दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को सोनिया के शव का अंतिम संस्कार किया।

गूगल से यह भी पूछा, पत्नी भूतनी बनकर परेशान तो नहीं करेगी
विकास ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने कई काम गूगल से ही पूछकर करता है। उसने हत्या के तरीकों के साथ यह भी मालूम किया कि मरने के बाद पत्नी भूतनी तो नहीं बन जाएगी और उसे परेशान तो नहीं करेगी। उसने बताया कि गूगल से कई बार उसे सही जानकारी मिलती तो कई बार नहीं भी मिलती है। फिर भी उसका गूगल सर्च इंजन पर काफी भरोसा है। पत्नी की हत्या के बाद उसे लगा कि गूगल का बताया हुआ तरीका काम कर गया क्योंकि पुलिस उस समय उसकी बातों में आ गई थी। लेकिन उस पर शक तब हुआ जब उसके मोबाइल की लोकेशन हत्या से ठीक पहले गाजियाबाद की मिली? सवाल यह था कि वह मोदीनगर से हापुड़ के लिए चला था तो गाजियाबाद क्यों पहुंचा? इसके बाद कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें अमीषा का मोबाइल नंबर मिला और दोनों की लोकेशन साथ थी। पुलिस ने विकास का मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें से काफी डाटा डिलीट किया हुआ मिला। यह डाटा रिकवर कराया गया तो गूगल से पूछे गए सवाल भी आ गए। इसी से शक गहरा गया।

मृतक सोनिया का फाइल फोटो । संवाद

मृतक सोनिया का फाइल फोटो । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed