{"_id":"61fd637a8e9a903be1647307","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd233660599","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी पर हमले के दोनों आरोपियों को 14 दिन की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी पर हमले के दोनों आरोपियों को 14 दिन की जेल
विज्ञापन
छिजारसी टोल प्लाजा पर डैमों करती विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच टीम।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवैसी पर हमले के दोनों आरोपियों को 14 दिन की जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैद्राबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के दोनों आरोपी युवक सचिन और शुभम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शुक्त्रस्वार दोपहर को दोनों की कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस ने बड़ा एहतियात बरता। पुलिस बल कचहरी में लगाया गया जबकि दोनों की पेशी हुई पुलिस लाइन में। इसके लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस को आशंका थी कि आरोपियों के साथ पेशी के दौरान अनहोनी हो सकती है।
सचिन नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुरियाई का निवासी है जबकि शुभम सहारनपुर के नकुड़ के गांव सांपला का है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बृहस्पतिवार शाम ओवैसी की कार पर फायरिंग की। ओवैसी मेरठ में चुनावी जनसंपर्क कर दिल्ली लौट रहे थे। छिजारसी टोल प्लाजा पर उनकी कार पर गोलियां चलाई गई। सचिन को मौके से पकड़ लिया गया था जबकि शुभम को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया था। ओवैसी की कार के चालक यामीन ने पिलखुवा थाना में जानलेवा हमला ( धारा 307) की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए जिला न्यायालय में पेश न करते हुए पुलिस लाइन से ही सारी प्रक्रिया पूरी की गई।
सुबह से ही कचहरी के बाहर जमे लोग, हंगामा
ओवैसी पर हमले के दोनों आरोपियों की शुक्त्रस्वार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया जाना था। इस सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कुछ अधिवक्ताओं को भी अंदर जाने से रोक दिया। इस पर अधिवक्ता बिफर गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों को कचहरी परिसर से बाहर करते हुए गेट बंद कर दिया। केवल अधिवक्ताओं और जरूरी वादों से संबंधित पेशी पर लाए गए अभियुक्तों को ही अंदर जाने दिया गया। दोपहर होते होते काफी संख्या में भीड़ एकत्र होने के कारण कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जुटाए साक्ष्य
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर शुक्त्रस्वार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला निवाडी गाजियाबाद के संयुक्त निदेशक डॉ. सुधीर कुमार विशेषज्ञ टीम के साथ पहुंचे। संयुक्त निदेशक की जांच टीम में विशेषज्ञ जांच अधिकारियों (एफएसएल) के अलावा गाजियाबाद और हापुड़ जनपद की फॉरेंसिक टीम के अधिकारी भी शामिल रहे। टीम ने घटनास्थल पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के ओवैसी की गाड़ी के खड़े होने की दूरी को नापा और छिजारसी पुलिस चौकी की कार पर गोली चलाने का डैमो किया। संयुक्त निदेशक ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए गए। जिस गाड़ी पर आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई, उस कार का भी निरीक्षण किया गया।
ओवैसी पर हमले का बाद गढ़ में बढ़ाई सख्ती
- बहादुरगढ़ में पैदल मार्च निकाल लोगों से शांति व्यवस्था की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। छिजारसी टोल पर बृहस्पतिवार को ओवैसी पर हमले के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। गढ़ में भी शनिवार को ओवैसी की जनसभा है, इसको लेकर भी पुलिस सतर्क हो गई है। शुक्त्रस्वार को पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। बिना चेकिंग के वाहनों को आगे जाने नहीं दिया गया। सीओ पवन कुमार ने बताया कि ब्रजघाट चेक पोस्ट, स्याना चौपला चेक पोस्ट, बहादुरगढ़ में बुलंदशहर बॉर्डर चेक पोस्ट और नानपुर में पुलिस चौकी की तरफ आने वाले 200 से अधिक वाहनों की चेकिंग की।
वहीं एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह और सुरक्षा बलों के साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर, चांदनेर, पलवाड़ा, पसवाड़ा समेत कई संवेदनशील गांवों में पैदल मार्च किया। एसडीएम ने कहा कि किसी भी दबाव, डर और प्रलोभन के बिना प्रत्येक व्यक्ति निडर होकर मतदान करे। पुलिस और प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए तैयार हैं।

टोल प्लाजा पर हमले वाले स्थान पर नाप-तोल करते विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम।- फोटो : PILAKHWA