फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

एथलेटिक्स प्रतियोेगिता में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एथलेटिक्स प्रतियोेगिता में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 21 व 22 अक्तूबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता के लिए एसोसिएशन ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं खिलाड़ियों की एंट्री भी आनी शुरू हो गई हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 21 अक्तूबर को अंडर 14 व 16 तथा 22 अक्तूबर को अंडर 18 व 20 वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने बताया कि सभी स्कूल व क्लबों के कोच खिलाड़ियों की एंट्री एसोसिएशन को भेज दें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान भी एंट्री ली जाएंगी। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। सभी खिलाड़ी मास्क व सैनिटाइजर साथ लेकर आएंगे। बिना मास्क के खिलाड़ियों को एंट्री नहीं दी जाएगी। सुबह आठ बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी तथा 9 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी। टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन डॉ. सुदर्शन त्यागी ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेगा। अंडर-14 व 16 वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तिरुपति (तेलांगना) में होगी वहीं अंडर-18 व 29 वर्ग की राज्य स्तर की प्रतियोगिता लखनऊ में होगी। जिला स्तर पर चुने जाने वाले खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने बताया कि खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। एथलेटिक्स में प्रतिभाएं निखरकर सामने आ रही हैं। एसोसिएशन की तरफ से पूरा प्रयास है कि जिले के सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लें। सभी स्कूल व क्लब अपने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed