{"_id":"61535d4e8ebc3e61df07e194","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd226776071","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप स्टेटस में सीएम पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप स्टेटस में सीएम पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप स्टेटस में सीएम पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
पिलखुवा। व्हाट्सएप स्टेटस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले मेें पुलिस ने फगौता के एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
गांव शाहपुर फगौता निवासी और विद्युत निगम में संविदाकर्मी कुलदीप कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 16 सितंबर को गांव निवासी सनी उसे रास्ते में मिला और अपने मोबाइल फोन के व्हाट्सएप पर लगे स्टेटस को पढ़ने के लिए कहा। उसके व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ अपशब्द लिखे हुए थे। इस पर कुलदीप ने सनी को स्टेटस हटाने के लिए कहा। नहीं हटाने पर दोनों में कहासुनी हो गई। कुलदीप ने ग्राम प्रधान अतुल को इसकी जानकारी दी। प्रधान ने भी सनी को आपत्तिजनक व्हाट्ससप स्टेटस को हटाने की सलाह दी। इस बीच स्टेटस का स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी सनी के पिता संजीव राजमिस्त्री है।
आरोपी के पिता ने प्रधान पर किया था एससी-एसटी का मुकदमा
सोमवार को सनी के पिता संजीव कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि गत 22 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में जाने के लिए गांव से बस में लोगों को बैठाया जा रहा था। इस दौरान उसकी प्रधान से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके चलते गत 24 सितंबर को ग्राम प्रधान अतुल ने संजीव को देख गाली-गलौज शुरू कर दी तथा विरोध करने पर प्रधान ने ईंट से हमला कर संजीव को घायल कर दिया था। इस दौरान ग्राम प्रधान पर जाति सूचक शब्दों के प्रयोग करने का आरोप हैं।