{"_id":"6143884c8ebc3e3ee916b729","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd2260174112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के लक्षण पर जांच में निकल रहा वायरल बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के लक्षण पर जांच में निकल रहा वायरल बुखार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के लक्षण पर जांच में निकल रहा वायरल बुखार
हापुड़। बुखार का प्रकोप जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों अस्पतालों में डेंगू के लक्षण वाले मरीज पहुंच रहे हैं। लेकिन इनमें पुष्टि वायरल की हो रही है। बिना जांच उनमें बुखार का पता करना चिकित्सकों के लिए भी मुश्किल हो रहा है।
मौसम में बदलाव से बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। गढ़ रोड सीएचसी में बृहस्पतिवार को 1062 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के 47 मरीज मिले, पांच मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण थे। उनकी जांच कराने पर वायरल बुखार ही निकला। रोजाना ऐसे मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। बता दें कि वायरल बुखार के साथ ही टायफॉयड ने भी मरीजों को परेशान किया हुआ है।
---
ये लक्षण हैं आम
अचानक तेज बुखार।
सिर में आगे की और तेज दर्द।
आंखों के पीछे दर्द और आंखों के हिलने से दर्द में और तेजी।
मांसपेशियों (बदन) व जोडों में दर्द।
स्वाद का पता न चलना व भूख न लगना।
छाती और ऊपरी अंगो पर खसरे जैसे दानें
चक्कर आना, जी घबराना, उल्टी आना।
संदिग्धों की करायी जा रही जांच-
तत्काल डॉक्टर को दिखाएं
अस्पताल में इन दिनों बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे है। जिनमें कई मरीज डेंगू जैसे लक्षण वाले भी हैं, लेकिन उनमें जांच के दौरान डेंगू नहीं निकल रहा है। वायरल या टायफॉयड की पुष्टि हो रही है। मौसम में बदलाव के साथ ही बुखार के लक्षण भी बदलते हैं। ऐसे में मरीज परेशान न हों, नियमित उपचार कराएं।--डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।