फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

पुलिस से भिड़ा विपक्ष, भाजपा से भी टकराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
पुलिस से भिड़ा विपक्ष, भाजपा से भी टकराव
विज्ञापन

हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने कलक्ट्रेट के साथ पूरे शहर की किलेबंदी कर दी थी। दिल्ली रोड से सदस्यों के अलावा किसी को कलक्ट्रेट की ओर जाने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में भीकई बार हंगामा हुआ। एक बार भाजपा और विपक्षी आमने सामने भी आ गए और जमकर हंगामा हुआ। खेतों के रास्ते से भी रालोद, सपा और भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बज की वजह से वह अंदर नहीं जा सके।
पुलिस ने दिल्ली रोड से आनंद विहार मुख्य द्वारा पर ही बैरिकेडिंग कर दी थी। भाजपा और विपक्षी दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने यहीं रोक दिया। पहले भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा और अन्य कार्यकर्ताओं की अंदर घुसने को लेकर पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। एसपी नीरज कुमार जादौन और जिलाध्यक्ष के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने भाजपाइयों को पीछे धकेल दिया। इसी दौरान कार से अंदर जा रहे सपा के दो सदस्यों की कार को भाजपाइयों ने घेर लिया। कार को घेरकर जमकर हंगामा किया गया। पुलिस ने बमुश्किल भाजपाईयों के बीच से निकालकर अंदर जाने दिया। इस दौरान भाजपा और सपा रालोद कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति पर काबू किया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे सपा, रालोद कार्यकर्ता
चुनाव के दौरान दो सपा पक्ष के दो सदस्यों के गायब होने की चर्चा हुई तो हंगामा हो गया। बसपा की ममता और निर्दलीय अर्जुन के लापता होने की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद सपा और रालोद कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि मतदान पूरा होने के बाद विपक्षी शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed