{"_id":"5e5aaba38ebc3ef4060f9180","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd195150828","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ गिरे ओले, ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ गिरे ओले, ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास
विज्ञापन

गाजियाबाद। बारिश के साथ एक बार फिर ठंड दस्तक देती दिखाई दे रही है। शनिवार शाम झमाझम बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे। बारिश के साथ ठंडी हवा ने लोगों को सर्दी का अहसास कराया। मौसम वैज्ञानियों ने रविवार को आसमान में काले बादल छाए रहने की संभावना जाहिर की है। हालांकि बारिश के आसार नहीं बताए जा रहे हैं।
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दोपहर से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। करीब दिन के ढाई बजे हल्की बौछार पड़ी। इसके बाद शाम को करीब तीन घंटे तक लगातार बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बारिश होली के पर्व तक लोगों को सर्दी का अहसास कराएगी। जबकि छह मार्च को फिर से बारिश की संभावना जाहिर की जा रही है। बारिश के बाद कई क्षेत्रों में फॉल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा बारिश से हुए जलभराव से लोगों को अंधेरे में राह गुजरते परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के चलते कुछ बाजारों में जाम लगने की सूचना भी मिली।
---
गेहूं की फसल के लिए अच्छी बारिश
गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए बारिश अच्छी है लेकिन सब्जियों की फसल को बारिश से नुकसान पहुंचेगा। खासतौर पर आलू की पैदावार को बारिश से नुकसान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
---
रखें ख्याल, बीमार कर देगा मौसम
जिला एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि बदलते मौसम में लोगों को सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। खानपान में लोग सावधानी बरतें और संतुलित आहार लें। मौसम में कभी सर्दी और कभी गर्मी से डायरिया के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ठंडी चीजों का प्रयोग खाने में न करें और शरीर में पानी की मात्रा का ख्याल रखें।