फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

फर्जी आरसी बनाकर बेच डाले चोरी के सैकड़ों वाहन, सरगना समेत ५ दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फर्जी आरसी बनाकर बेचे चोरी के 200 वाहन, सरगना समेत 5 दबोचे
विज्ञापन

गाजियाबाद। फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी के दोपहिया वाहनों को बेचने वाले अंतर प्रदेशीय गिरोह का खुलासा करते हुए खोड़ा पुलिस ने सरगना सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी डॉ. मनीष मिश्र ने बताया कि गिरोह अब तक 200 से अधिक वाहन चुराकर बेच चुका है। इनकी निशानदेही पर 15 दोपहिया वाहनों के अलावा फर्जी दस्तावेज तैयार करने के उपकरण व फर्जी मुहर बरामद की हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि जिलेभर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चोरों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में खोड़ा पुलिस ने अंतरप्रदेशीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के सरगना सोनू उर्फ कृष्णपाल निवासी किल्होड़ा थाना भोजपुर सहित राकेश कुमार निवासी कोटला मेवातियान थाना कोतवाली हापुड़, इमरान निवासी ग्राम देहरा थाना धौलाना, सालिम निवासी लालपुर थाना धौलाना व नूर हसन निवासी ग्राम नाहली थाना भोजपुर को हिंडन नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अब तक दो सौ से ज्यादा दोपहिया वाहन चोरी कर बेच चुके हैं। एसपी सिटी का कहना है कि इन पर दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद के विभिन्न थानों में वाहन चोरी व लूट के दर्जनों केस दर्ज हैं। सभी आरोपी पूर्व में कई बार जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

सभी आरोपी 8वीं, 10वीं फेल
एसपी सिटी ने बताया कि सभी आरोपी 8वीं व 10वीं फेल हैं। 10वीं फेल राकेश को कंप्यूटर की अच्छी-खासी जानकारी है। वह चोरी के दोपहिया वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वाहन बेचे जाते थे। आरोपियों ने बताया कि वाहन की कंडीशन के आधार पर 10 से 20 हजार रुपये में बेचते थे। बरामद बाइकों में से 8 कनेक्ट हो गई हैं। बाकी वाहनों का पता लगाया जा रहा है कि वह कहां से चुराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटी हुई थी सभी की जिम्मेदारी
सरगना सोनू ने गिरोह के अन्य सदस्यों के काम बांट रखे थे। कोई वाहनों की रेकी करता था तो कोई वाहन चुराता था। राकेश वाहनों के फर्जी दस्तावेज चोरी करता था और फिर सोनू उन्हें बाजार में बेचता था। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के पास से स्कूल, प्रिंसिपल, एआरटीओ व अन्य कई जिलों के अधिकारियों व बाबुओं की नकली मुहर भी बरामद हुई हैं। वाहन चोरी के अलावा आरोपी फर्जी आधार कार्ड व अन्य जरूरी सामान भी बनाया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed