फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

सूरजगंज में लूटपाट के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सूरजगंज में लूटपाट के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़ । नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड पर एमजी बैंक्वेट हाल के पास स्थित सूरजगंज में मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे लूटपाट के दौरान एक मेडिकल स्टोर के संचालक की बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार सूरजगंज निवासी 65 वर्षीय ताराचंद अग्रवाल का रेलवे रोड पर जेना टॉकीज भवन के सामने आदर्श मेडिकल स्टोर के नाम से एक मेडिकल स्टोर है। बताया गया है कि वह देर रात वह दुकान बंद कर अपने घर पहुंचे थे। इसी बीच उनके पीछे आए कुछ बदमाश भी उनके घर में घुसे और लूटपाट का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि बदमाशों ने पहले उनके हाथ-पैर भी बंाध दिए थे। मौके पर उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। तभी वहां से बदमाश भाग गए। पड़ोसियों ने पुलिस और श्रीनगर में रहने वाले उनके बेटे विपिन को घटना की सूचना दी। इसके बाद उनका बेटा तत्काल वहां पहुंचा और उन्हें देव नंदिनी हॉस्पिटल ले गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. श्याम कुमार ने बताया कि ताराचंद अग्रवाल को मृत हालत में लाया गया था, उनके सिर से खून बह रहा था। तभी पुलिस आ गई और उन्हें मृत घोषित होने पर उनके शव को अपने साथ ले गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन

बदमाशों को थी पूरी जानकारी
उल्लेखनीय है कि ताराचंद अग्रवाल के दो बेटे हैं इनमें से एक हरिद्वार में रहता है जबकि दूसरा विपिन श्रीनगर में रहता है। ताराचंद अपनी पत्नी के साथ शंकरगंज में ही रहते थे। फिलहाल उनकी पत्नी अपने बेटे के पास हरिद्वार गई हुई हैं, जिस कारण वह यहां अकेले थे। समझा जाता है कि इस बात की जानकारी बदमाशों को लग गई होगी और इसी का लाभ उठाकर उन्होंने लूटपाट का प्रयास किया लेकिन विरोध के चलते हत्या हो गई। अब पुलिस के लिए इस हत्या का खुलासा करना एक चुनौती होगा। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फील्ड यूनिट और क्राइम ब्रांच की टीम को मामले की खोजबीन में सहयोग के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed