{"_id":"62fb3953ee202831d708c9bf","slug":"hapur-murder-accused-shot-dead-outside-the-court-in-hapur-policeman-also-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Murder: हापुड़ जिला अदालत के बाहर पेशी पर आए आरोपी की गोली मारकर हत्या, हमलावर का नोएडा कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Murder: हापुड़ जिला अदालत के बाहर पेशी पर आए आरोपी की गोली मारकर हत्या, हमलावर का नोएडा कोर्ट में सरेंडर
Tue, 16 Aug 2022 05:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 16 Aug 2022 05:13 PM IST
सार
हरियाणा पुलिस की कस्टडी में पेशी पर आए एक आरोपी की हापुड़ कचहरी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। वारदात के कुछ देर बाद एक हमलावर सुनील चचूला ने गौतम बुद्ध नगर जिला अदालत में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
पवन सिरोली लोनी के गिरोह के सुनील चचूला ने किया गौतमबुद्धनगर कोर्ट में सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। मंगलवार को जिला अदालत में पेशी पर आए एक आरोपी की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात के कुछ देर बाद एक हमलावर सुनील चचूला ने गौतम बुद्ध नगर जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। सुनील एक लाख के इनामी रहे पवन सिरोली लोनी के गिरोह का सदस्य है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हरियाणा पुलिस की कस्टडी में पेशी पर आए एक आरोपी की हापुड़ कचहरी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने आरोपी को चार से पांच गोली मारी।
विज्ञापन
मृतक का नाम लाखन उर्फ यशराज पुत्र मनिपाल निवासी गांव अनंगपुर फरीदाबाद है। लाखन 2019 में धौलाना में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था। बदमाशों ने पिस्टल से 10 से 15 राउंड फायरिंग की। पुलिस की ओर से गोली चलने की सूचना नहीं है। इस दौरान एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी है। गोली लगने से पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
विज्ञापन
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी है। हत्यारों की संख्या तीन थी। कचहरी के बाहर बदमाशों ने पैदल ही घटना को अंजाम दिया और उसके बाद पास के मोहल्ले रघुवीर गंज में खड़ी बाइक से फरार हो गए। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आईजी प्रवीण कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइकों से फरार हुए। बदमाशों के फरार होते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए।