फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur 5 man arrested for duping doubling money fraud of more than 500 crore

हापुड़: 18 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 500 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Fri, 22 Oct 2021 04:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 22 Oct 2021 04:33 PM IST
सार

हापुड़ में 18 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से करीब पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले पांच शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Hapur 5 man arrested for duping doubling money fraud of more than 500 crore
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में 18 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से करीब पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले पांच शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि एनसीआर सहित आसपास के कई जनपदों के दो हजार से अधिक लोगों को इन शातिरों ने निफ्टैक ग्लोबल कंपनी में निवेश कराकर ठगी को अंजाम दिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने हापुड़ के गढ़, बहादुरगढ़ सहित बुलंदशहर, गाजियाबाद और दिल्ली में कार्यालय खोलकर वर्ष 2008 से पूरा नेटवर्क स्थापित कर रखा था। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब सौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पिछले काफी दिनों से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने अशोक, धर्मपाल, अशोक की पत्नी सुनीता व धर्मपाल की पत्नी सुषमा निवासी गांव चांदनेर थाना बहादुरगढ़, व अशोक निवासी भड़काउं थाना नरसैनी जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। इनमें तीनों पुरुष आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये और महिला आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का पुलिस ने ईनाम घोषित किया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने सात लाख से अधिक रुपये की नगदी, फॉर्च्यूनर, दो लैपटॉप, छह स्मार्ट फोन, पासबुक और चेकबुक बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed