फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hanuman Jayanti 2023 know time of prayer puja ka shubh muhurt sarvarth siddhi yog

Hanuman Jayanti 2023: सर्वार्थसिद्धि योग में होगी हनुमान जी की पूजा, जानें समय

Thu, 06 Apr 2023 09:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 06 Apr 2023 09:57 AM IST
सार

हनुमान जयंती पर इस बार बहुत ही खास योग बन रहा है जिसमें पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2023 know time of prayer puja ka shubh muhurt sarvarth siddhi yog
हनुमान जयंती - फोटो : amar ujala

विस्तार

चैत्र पूर्णिमा गुरुवार छह अप्रैल को हनुमान जयंती पर विशेष संयोग बन रहा है। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है जो अति शुभ है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 10:03 बजे तक ही पूर्णिमा तिथि रहेगी। उदया तिथि के कारण हनुमान जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

हनुमान जयंती पर मंदिरों में विशेष पूजन होगा। चोपला हनुमान मंदिर, घंटाघर हनुमान मंदिर, संजयनगर हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ होगा। घंटाघर स्थित श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर में हनुमान जी का विशेष शृंगार किया जाएगा, उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। चोपला हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। नंदग्राम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी हनुमान जयंती पर भंडारे का आयोजन होगा।

विज्ञापन

माहेश्वरी समाज कराएगा सुंदरकांड का पाठ

हनुमान जयंती पर शाम को पुराने आर्य नगर स्थित शिव मंदिर में माहेश्वरी समाज और माहेश्वरी महिला संगठन सामूहिक सुंदरकांड का पाठ आयोजित कराएगा। गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे से पाठ शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed