{"_id":"6509fa6670e5e41f7e00e4e5","slug":"hanging-electrical-wires-took-the-life-of-a-teenager-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-2506-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नीचे लटक रहे बिजली के तारों ने ले ली किशोर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नीचे लटक रहे बिजली के तारों ने ले ली किशोर की जान
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र की आर्यनगर कॉलोनी में ऊर्जा निगम की बिजली लाइन ने 15 वर्षीय किशोर की जान ले ली। किशोर पंचर लगाने का काम करता था। शौचालय करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ रोष हैं। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
आर्य नगर कॉलोनी में आसिफ (15) परिवार के साथ रहते थे। वह घर के पास नेहरू पार्क कॉलोनी में टायर पंचर की दुकान चलाते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार रात को वह दुकान पर बैठे थे। कुछ देर बाद वह दुकान के सामने सड़क किनारे शौचालय करने लगे। सड़क किनारे ऊर्जा निगम की बिजली की लाइन जा रही थी। लाइन बहुत नीचे थी।
शौचालय के दौरान आसिफ को करंट लगा। करंट लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजनों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, लोनी बलराम नगर सबस्टेशन पर तैनात एसडीओ ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र की जर्जर लाइन को बदलवाया जा रहा है।