फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Handing over a memorandum to the ACP, he told about the problems of the vegetable market

Ghaziabad News: एसीपी को ज्ञापन सौंप सब्जीमंडी की समस्याएं बताई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Handing over a memorandum to the ACP, he told about the problems of the vegetable market
लोनी। नागरिक कल्याण समिति के पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सोमवार को बॉर्डर थाना क्षेत्र की लाल बाग सब्जी मंडी में लगने वाले जाम की समस्या से निजात को लेकर एसीपी को ज्ञापन सौंपा है। नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राधे सिंह लाल बाग ने बताया कि आवासीय कॉलोनी के पास में सब्जी मंडी है। मंडी में प्रतिदिन लोनी से बड़ी संख्या में लोग सब्जी खरीदने व व्यापारी सब्जी बेचने के लिए आते है। ऐसे में कालोनी के मार्ग पर ई रिक्शा, ऑटो, बाइक, ट्रैक्टर ट्राली, ठेली के खड़े होने के चलते जाम की समस्या बन जाती है। जाम से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी सभासद सुनीता सोम ने भी एसीपी से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। लोनी बार्डर थाना प्रभारी को समस्या से निजात दिलाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed