फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hajj House and House tax issue will only get hotter

गरमाएगा हज हाउस और हाउस टैक्स का मुद्दा

Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hajj House and House tax issue will only get hotter
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
 कई बार तारीख में बदलाव के बाद अब नगर निगम की बोर्ड बैठक 14 जुलाई को होगी। बैठक में ‘स्पॉट फाइन पॉलिसी’ और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज की नियमावली समेत 93 प्रस्तावों पर मंथन होगा।
विज्ञापन


बोर्ड की सहमति मिली तो जल्द ही शहर में यह दो नियमावली लागू कर दी जाएंगी। इसके अलावा हज हाउस को जमीन देने का विवादित प्रस्ताव भी एजेंडे में रखा गया है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से बोर्ड बैठक शुरू होगी।
विज्ञापन


सबसे पहले कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की पुष्टि होगी। इस दौरान हाउस टैक्स बढ़ोतरी के मसले पर भी चर्चा होगी। अधिकारियों ने 5 फीसदी हाउस टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव कार्यकारिणी समिति की बैठक में तो रखा था, लेकिन बोर्ड बैठक के एजेंडे से इसे हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस मुद्दे पर हंगामा होना तय है। नगर निगम सीमा के विस्तार के प्रस्ताव पर भी बैठक में चर्चा होगी। निगम सीमा में कनावनी, मोरटी, भोवापुर, अटौर, नंगला फिरोजपुर को शामिल किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। निगम ने इसके लिए नियमावली तैयार की है।


हालांकि बिना किसी ठोस आधार के ही यूजर चार्ज की दरें तय कर दिए जाने पर भी विरोध है। निगम ने सड़कों पर कूड़ा, गंदगी फैलाने वालों और अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए भी नियमावली बनाई है। इनके अलावा वार्डों में सड़क, नाली, सीवर, इंटरलॉकिंग टाइल्स, पार्कों की बाउंड्रीवाल आदि विकास कार्यों के प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed