{"_id":"57911c9c4f1c1b7a41c4bbb0","slug":"haj-house-work-completed-by-25-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जुलाई तक पूरा हो हज हाउस का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जुलाई तक पूरा हो हज हाउस का काम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
हज हाउस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज हाउस के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। चर्चा है कि 4 अगस्त को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हज हाउस का उद्घाटन करने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को नवनियुक्त डीएम निधि केसरवानी ने हज हाउस का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया।
डीएम ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हज हाउस के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। इसके लिए न केवल दिन-रात कार्य कराया जाए बल्कि आवश्यकता पडे़ तो श्रमिकों की संख्या भी बढ़ा दी जाए। डीएम ने हज हाउस के अधूरे कार्यों पर नाराजगी भी जताई।
उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को वह फिर से हज हाउस का निरीक्षण करेंगी। तब तक हज हाउस के प्रत्येक फ्लोर पर फिनिशिंग और सफाई का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। इसके अलावा बिजली-पानी की व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली जाए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि हज यात्रियों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जाए। हज यात्रियों के वाहनों के आवागमन में कोई असुविधा न हो। इसके अलावा हज हाउस में एक अस्थायी अस्पताल और पुलिस चौकी बनाकर उनमें अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।
मौके पर नगर आयुक्त अब्दुल समद, सीडीओ कृष्णा करूणेश, एसपी सिटी सलमान ताज, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।