फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Had established a new hideout in West Bengal; preparations were underway to relocate.

Ghaziabad News: पश्चिम बंगाल में बनाया था नया ठिकाना, शिफ्ट होने की थी तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Had established a new hideout in West Bengal; preparations were underway to relocate.
कौशांबी। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 200 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए पश्चिम बंगाल शिफ्ट होने वाले थे। कोलकाता में उनका नया ठिकाना बनकर तैयार था और वहां पोस्टर-बैनर लगाकर लोगों को झांसे में लेने का काम भी शुरू कर दिया था। समय रहते गिरफ्तारी न होती तो ये हाथ नहीं आते।
विज्ञापन


कौशांबी पुलिस ने तीन जुलाई को गिरोह के दो सदस्य मांगेलाल उर्फ अनुज और रणवीर को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी रूस, दुबई, कजाकिस्तान, साउथ अफ्रीका के साथ अमेरिका और जर्मनी में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। खासकर युवाओं को मुस्लिम देशों में ज्यादा सैलरी का लालच दिया जाता था। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र, वीजा और अन्य दस्तावेज देकर मोटी रकम वसूल लेते थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरोह पहले दिल्ली में कार्यालय चलाता था। पकड़े जाने के डर से कौशांबी शिफ्ट हुआ और अब कोलकाता में नया अड्डा बना लिया था। वहां सक्रिय होकर ठगी का नेटवर्क फैलाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 64 पासपोर्ट बरामद हुए हैं। पुलिस ने पासपोर्ट की वैधता जांच के लिए पासपोर्ट कार्यालय को पत्र लिखा है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 200 से अधिक पीड़ित सामने आए हैं। पुलिस पीड़ितों को ट्रेस कर उनसे संपर्क करने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed